Move to Jagran APP

आठ साल पहले की थी लव मैरिज, पति विदेश गया, महिला ने फंदा लगा दी जान

कुरुक्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। महिला का शव पंखे से लटा मिला। पति सास सहित चार पर हत्‍या का केस दर्ज कर लिया गया। विवाहिता न्यू माडल टाउन में किराए के मकान में रह रही थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 05:04 PM (IST)
आठ साल पहले की थी लव मैरिज, पति विदेश गया, महिला ने फंदा लगा दी जान
कुरुक्षेत्र में एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र शहर के न्यू माडल टाउन में एक विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला। उसने आठ साल पहले लव मैरीज की थी और परिवार सहित किराये पर रहती थी। उसका पति दो महीने पहले ही विदेश गया था। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया है। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ननद व ननदोइ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया। विवाहिता का मायके में अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

खेड़ी मारकंड की न्यू सरस्वती कालोनी निवासी बलविंद्र कौर ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके  पास दो लड़की व एक लड़का है। उसकी बड़ी लड़की का नाम गुरप्रीत उर्फ प्रीति है। उसने आठ साल पहले कैथल के गांव फरल निवासी शीतल कुमार के साथ लव मैरिज की थी। उसको एक साल का लड़का है। उसका दामाद शीतल लगभग दो माह पहले विदेश चला गया है।

गुरप्रीत कौर की सास उसके साथ लड़ती झगड़ती थी। जिसके चलते गुरप्रीत कौर किराये के मकान में न्यू मॉडल टाउन में रहती थी। वीरवार को उसकी बेटी अपनी सास बाला, ननद रुपा व ननदोई के खिलाफ शिकायत देने के लिए एसपी कार्यालय गई थी। वह वापस अपने लड़के को लेने के लिए उसके घर आई। उसके कहने पर गुरप्रीत कौर अपने लड़के के कपड़े लेने के लिए घर चली गई थी।

सायं सात बजे गुरप्रीत के मकान मालिक सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोग झगड़ा कर रहे हैं और रोने-चिलाने की आवाज आ रही है। वह न्यू मॉडल टाउन में गुरप्रीत के घर पहुंची तो उसकी लड़की पंखें से चुन्नी के फंदे के साथ लटकी हुई थी। उसकी सास बाला, ननदोइ व ननद रूपा गैलरी में खड़े थे। उसके पहुंचते ही रूपा व उसका ननदोई शीतल की पहली पत्नी की लड़की को लेकर फरार हो गए। बलङ्क्षवद्र कौर का आरोप है कि उसकी लड़की गुरप्रीत कौर को उसकी सास बाला, ननद रूपा व  ननदोइ ने मिलकर मारा है और बाद में पंखे पर लटका दिया है। उक्त आरोपितों ने यह सब उसके दामाद शीतल के कहने पर किया है।

मायके में हुआ गुरप्रीत का अंतिम संस्कार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग गुरप्रीत के शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने ही गुरप्रीत का अंतिम संस्कार किया।

चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज : थाना प्रभारी

कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरप्रीत कौर की मां बलङ्क्षवद्र कौर की शिकायत पर पति शीतल, सास बाला देवी, ननद रूपा व ननदोइ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने विसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेज दिया है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.