भैया दूज पर तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना
भैया दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। बसों और ट्रेनों में सुबह 5 बजे से ही महिला यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बस स्टैंड परिसर में कर्मचारी घूमते रहे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आज भैया दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। बसों और ट्रेनों में सुबह 5 बजे से ही महिला यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। लोकल रूटों पर महिला यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रोडवेज डिपो की बसों की संख्या बढ़ाई गई। यात्रियों से खचाखच भरी बसें दौड़ती रही। वहीं, अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बस स्टैंड परिसर में कर्मचारी घूमते दिखाई दिए।
बता दें कि भैया दूज के अवसर पर बहनों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से सभी चालक-परिचालकों को ड्यूटी पर मौजूद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि को मनाया जाता
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। लोकल ट्रेनों में सफर करने के लिए सुबह पांच बजे से ही महिला यात्रियों का स्टेशन पर तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह 7:30 बजे तक रवाना हुई महिला स्पेशल सहित आधा दर्जन लोकल ट्रेनों में आम दिनों के मुकाबले दो गुने ज्यादा यात्री दिखाई दिए। बुङ्क्षकग काउंटरों पर भी टिकटों को लेकर धक्का-मुक्की होती रही। मिठाई, फलों और कपड़ों की दुकानों पर भी सुबह से लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाएं खरीदारी करने में व्यस्त दिखाई दीं। बहनों ने तिलक लगा कर भाई की लंबी उम्र की कामना की।