नन्हें बच्चों ने गाई शिव की महिमा
ब्लू बेल स्कूल में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन राजेश कुमार ने शिव आरती गाते हुए भगवान शिव की आराधना की। प्रधानाचार्य सुरेखा कुमार ने कहा कि महादेव शक्ति के स्त्रोत हैं। यह भारतीयों का प्रमुख धार्मिक त्योहार है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 08:10 AM (IST)
जासं, पानीपत : ब्लू बेल स्कूल में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन राजेश कुमार ने शिव आरती गाते हुए भगवान शिव की आराधना की। प्रधानाचार्य सुरेखा कुमार ने कहा कि महादेव शक्ति के स्त्रोत हैं। यह भारतीयों का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने महादेव के जयकारों के साथ फूलों से शिव की आराधना की। इस मौके पर लंगर का आयोजन कर पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान नीशू, नेहा, वर्षा, प्रियंका और सीमा मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें