Lockdown के बीच यमुनानगर में तेंदुुए की दस्तक, किसान पर बोला हमला, ग्रामीणों में दहशत
यमुनानगर के प्रतापनगर के गांव खिजरी में तेंदुुए ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया। खेत में काम कर रहे अन्य लोग दौड़े तो तेंदुआ छिप गया।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच यमुनानगर के गांव में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। तेंदुुए खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला बोल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य किसान दौड़ पड़े तो तेंदुए खेत में कहीं छिप गया। इसकी सूचना वन्य विभाग को दी गई। मौके पर टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की।
प्रतापनगर के गांव खिजरी में साथ लगते जंगल से तेंदुआ घुुस आया। तेंदुए को देखकर खेत में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। डर के मारे लोग भागने लगे। इसी दौरान 50 वर्षीय अजय कुमार पर0 तेंदूए ने हमला बोल दिया। किसी तरह से उसने जान बचाई। इसके अलावा एक कुत्ते को तेंदुए ने मार डाला। ग्रामीणों की ओर से वाइल्ड लाइफ टीम को सूचना दी गई। अभी तक तेंदूआ पकड़ में नहीं आ सका था।
गेहूं की कटाई कर रहे थे किसान
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव खिजरी में जंगल के साथ लगते खेतों में किसान गेहूं कटाई कर रहे थे। इसी दौरान कुटीपुर निवासी अजय कुमार भी कंबाइन लेकर खेत पर पहुंचा। अचानक से तेंदुआ उसके सामने आया और हमला बोल दिया। उसकी बाजू को काट खाया। किसी तरह से वह बचकर भागा। इस दौरान तेंदुए को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। वह मौके से भाग निकले। बाद में गांव से अन्य लोग लाठी डंडे लेकर एकत्र हुए, तो तेंदुुआ एक खेत में जाकर छिप गया।
कलेसर नेशनल पार्क के नजदीक लगता है गांव
अक्सर इस इलाके में तेंदुए निकल आते हैं, क्योंकि कुछ ही दूरी पर कलेसर नेशनल पार्क है। वहां से भटककर या फिर पानी की तलाश में तेंदुए जंगल से बाहर आते हैं। कुत्ते व बकरियों को वह निशाना बनाते हैं। बताया जा रहा है कि अजय कुमार अचानक से तेंदुए के सामने आ गया। जिससे उसने हमला बोल दिया।
वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुनील तंवर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एक गेहूं के खेत में तेंदूआ छिपा था, अब वहां से भी निकल गया है। ऐसा भी हो सकता है कि वह वापस जंगल में पहुंच गया हो। फिर भी टीमें लगी हुई हैं। वह खुद भी टीम के साथ मौके पर हैं।
खेतों में छुपा तेंदुआ वन्य प्राणी विभाग और वन विभाग की देखरेख में खेतों से निकलकर जंगल की ओर सुरक्षित चला गया, अब ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है।
कुलदीप सिंह, वन राजिक अधिकारी कलेसर।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें