Move to Jagran APP

पशु को तेंदुए ने दबोचा तो भिड़ गए मां और बेटा, फिर जान बचा जंगल में भागा Panipat News

यमुनानगर के डारपुर के प्लासी डेरे में तेंदुए ने पशुओं पर हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आए मां और बेटे को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 12:52 PM (IST)
पशु को तेंदुए ने दबोचा तो भिड़ गए मां और बेटा, फिर जान बचा जंगल में भागा Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जंगल से तेंदुआ गांव में आ गया। उसने पशुओं पर हमला बोल दिया। तभी मां और बेटा तेंदुए से भिड़ गए। इस दौरान शोर हुआ तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इससे तेंदुआ जंगल में भाग गया। वहीं सुबह जंगल में तेंदुए का शव मिला। 

loksabha election banner

खंड के डारपुर के प्लासी के डेरे में शाम छह बजे जंगल से तेंदुआ गया। वहां बंधे पशुओं पर हमला बोल दिया। पशुओं को छुड़ाने के लिए पशुपालक आगे आए तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गए। तेंदुए ने दोनों के गर्दन पर वार किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वन्य प्राणी विभाग नहीं कर रहा समाधान
निसार ने बताया कि तेंदुए ने उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुगरा और 22 वर्षीय बेटे वाजिद पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की ओर से शोर मचाए जाने पर तेंदुआ जंगल में घुस गया। जंगल से अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। कई बार वन्य प्राणी विभाग को कई कई बार सूचित किया जा चुका है। मगर विभाग की तरफ से जंगल से आने वाले जानवरों से जनता की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। सुबह जंगल में तेंदुआ मरा पड़ा था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन्‍य विभाग को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। तेंदुए की मौत किस वजह से हुई, अभी इसका पता नहीं चल सका है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.