बच्चों को दी नैतिक मूल्यों की सीख
पानीपत के स्कूल में सोमवार को वैदिक परिवार की ओर से संस्कारशाला का आयोजन किया हुआ।
जासं, पानीपत : डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वैदिक परिवार की ओर से संस्कारशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संजीव वेदालंकार ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। जीवन में ईमानदारी और सच्चाई सबसे बड़े गुण है। अब्राहिम लिकन का उदाहरण देते हुए कहा कि संशोधनों के अभाव में उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर एक कामयाब इंसान बने। कहा कि किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझना चाहिए। शिक्षा को कोई छीन नहीं सकता है। उन्होंने संबोधन से जुड़े प्रश्न पूछे। सही जवाब देने पर छात्र अमनदीप, प्रणव और हरमन को पुरस्कृत किया। विद्यालय की ओर से वैदिक परिवार के सदस्यों को पेंटिग भेंट की गई। इस दौरान डॉ. राजवीर आर्या, डॉ. पवन बंसल, अशोक अरोड़ा, राजीव सचदेवा और सुरेश उपस्थित रहे।