देश में बदल रही कानून व्यवस्था : इमरान मजीद
गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में करिअर ऑप्शन इन दी फील्ड ऑफ आर्बिट्रेशन और मीडिएशन के विषय पर गेस्ट लेक्चर हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेशन के निदेशक इमरान मजीद पहुंचे।
जागरण संवाददाता, समालखा : गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में करिअर ऑप्शन इन दी फील्ड ऑफ आर्बिट्रेशन और मीडिएशन के विषय पर गेस्ट लेक्चर हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेशन के निदेशक इमरान मजीद पहुंचे। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुभाष मित्तल ने उनका स्वागत किया।
इमरान मजीद ने मध्यस्थता और सुलह के ऑप्शन के बारे में छात्रों को बताया कि देश में कानून व्यवस्था धीरे-धीरे बदल रही है। इसी वजह से मध्यस्थता सिविल विवादों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि समय के साथ बदलाव आते रहते हैं। छात्रों को चाहिए की वो भी बदलते आयामों के साथ स्वयं का नवीनीकरण करें। उन्होंने कहा कि आज सभी व्यवसायों में सुपर स्पेशियलिटी को महत्व दिया जाने लगा है। यह बात लीगल प्रोफेशन पर भी लागू होती है।
संचालन विभागाध्यक्ष संदीप सैनी व शिल्पा सरदाना ने किया। इस मौके पर सेंटर फॉर आर्बिट्रेशन एंड मीडिएशन के चेयरमैन अनिल वत्स और को चेयरमैन संतोष गोस्वामी भी मौजूद रहे।