Move to Jagran APP

मकान मालिक करा रहा था किरायेदार से गांजा की तस्करी, दोनों गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने बतरा कालोनी में एक तस्कर को 20 किलो 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने गांजा सप्लाई करने के आरोपित मकान मालिक को भी काबू किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:07 PM (IST)
मकान मालिक करा रहा था किरायेदार से गांजा की तस्करी, दोनों गिरफ्तार
मकान मालिक करा रहा था किरायेदार से गांजा की तस्करी, दोनों गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने बतरा कालोनी में एक तस्कर को 20 किलो 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने गांजा सप्लाई करने के आरोपित मकान मालिक को भी काबू किया।

loksabha election banner

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बतरा कालोनी के सतनाम के मकान में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ रखा है। दबिश दी तो सतनाम के पीछे के कमरे में एक व्यक्ति कट्टे का मुंह बाध रहा था। कट्टे में 20 किलो 750 ग्राम गांजा था। आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के सडा गांव के रामगोपाल ने बताया कि उसे गांजा मकान मालिक सतनाम लाकर देता है। वह कमीशन पर गांजा बेचता है। पुलिस ने आरोपित सतनाम को भी काबू किया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एक किलो गांजा समेत काबू

जासं, पानीपत : एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बतरा कालोनी के दर्शन को एक किलो 10 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपित दर्शन ने बताया कि वह दिल्ली आजादपुर मंडी से राहगीर से गांजा खरीद कर लाया था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित दर्शन को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.