Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र की महिला को सिंगापुर व मलेशिया घुमाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपित ने सेक्टर-4 में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका पासपोर्ट भी बनवा लिया और वह उसे सिंगापुर व मलेशिया भी ले गया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 07:29 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 09:16 AM (IST)
कुरुक्षेत्र की महिला को सिंगापुर व मलेशिया घुमाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म
कुरुक्षेत्र की महिला को सिंगापुर व मलेशिया घुमाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। थाना शहर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। अमीन रोड स्थित एक कॉलोनी की महिला ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण लाल वर्ष 2016 से शादी रचाने के बहाने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता आ रहा था।

loksabha election banner

महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपित ने सेक्टर-4 में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका पासपोर्ट भी बनवा लिया और वह उसे सिंगापुर व मलेशिया भी ले गया। महिला की शिकायत के अनुसार आरोपित अपने किसी व्यक्ति का घर बना हुआ है। वहां पर भी ले जाकर जबरदस्ती की थी। आरोपित नशा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच महिला एसआइ पवनदीप कौर को सौंपी है। पवनदीप कौर ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

युवती से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

यमुनानगर : जठलाना के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती से पड़ोस के ही ङ्क्षप्रस ने दुष्कर्म की कोशिश की। सुबह वह घर पर अकेली थी। उसका एक भाई फैक्ट्री व दूसरा खेत में गया हुआ था। इसी दौरान ङ्क्षप्रस घर पर पहुंचा और उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह से वह शोर मचाते हुए आरोपित से बचकर भागी। महिला थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

महिला से दुष्कर्म, आरोपित पर केस

यमुनानगर : बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही ङ्क्षबद्र पर लगा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ङ्क्षबद्र का उनके घर पर आना जाना था। एक दिन उसे अकेला देख आरोपित ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह तीन साल से उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.