Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया Academic Calendar, शिक्षा दिवस के 180 दिनों तक लगेगी कक्षाएं

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अकादमिक कैलेंडर और अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार दीपावली पर आठ तो होली पर सात दिनों का अवकाश है। ऐसे में सिलेबस पूरा करवाने के लिए कालेज को अपने स्तर पर बनानी होगी व्यवस्था।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:42 PM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया Academic Calendar, शिक्षा दिवस के 180 दिनों तक लगेगी कक्षाएं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की Academic Calendar और अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन।

अंबाला, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) से संबंधित कालेजों को अकादमिक कैलेंडर और अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें जहां त्योहारी दिनों को लेकर अवकाश का शेड्यूल दिया है, वहीं सिलेबस पूरा करवाना कालेज की जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि 180 शिक्षा दिवस के भीतर सिलेबस पूरा करवाना है। यदि यह पूरा नहीं होता तो कालेज काे इसकी व्यवस्था करनी होगी। इस शेड्यूल में कक्षाओं को किस तरह (आनलाइन अथवा आफलाइन) से लगाना है, यह भी कालेज को ही तय करना होगा। ऐसे में 180 शिक्षा दिवस में सिलेबस पूरा करवाना कालेजों के लिए चुनौती साबित होगा।

loksabha election banner

यह है अकादमिक कैलेंडर

कुवि से जुड़े कालेजों अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं (आड सेमेस्टर) की कक्षाएं 22 फरवरी 2022 तक चलेंगी, जबकि परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक होंगी। इसी तरह अंडर ग्रेजुएट कक्षाएं (ईवन सेमेस्टर) 1 अप्रैल 2022 से 19 जुलाई 2022 तक चलेंगी, जबकि 20 जुलाई 2022 से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं (आड सेमेस्टर) 28 अक्टूबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक चलेंगी, जबकि ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अप्रैल 2022 से 19 जुलाई 2022 तक चलेंगी, जबकि 20 जुलाई 2022 से परीक्षाएं चलेंगी। खास है कि परीक्षाओं परीक्षाओं को 25 दिनों में पूरा करवाना होगा।

इस तरह से होंगे त्योहारी अवकाश

शेड्यूल के अनुसार दीपावली और होली पर अवकाश मिलेगा। इसके तहत दीपावली को लेकर 31 अक्टूबर से 7 नवबर 2021 तक रहेगा। इसी तरह होली पर 14 मार्च 2022 से लेकर 20 मार्च 2022 तक अवकाश रहेगा।

शिक्षा दिवस 180 होना जरूरी है

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि शिक्षा दिवस किसी कारण से 180 दिनों से कम रहते हैं, तो इसके लिए कालेज प्रिंसिपल को अपने स्तर पर अतिरिक्त कक्षाएं लगानी होंगी। यह भी कालेज को ही तय करना होगा कि परिस्थितियों को देखते हुए तय करना होगा कि कक्षाएं आफलाइन होंगी या आनलाइन होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.