Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र प्रसादम बनेगा धर्मनगरी की पहचान, गीता महोत्सव में किया जाएगा तैयार

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कुछ खास तीर्थस्‍थलों की तरह अब विशेष प्रसाद मिलेगा। इसका नाम रखा गया है कुरुक्षेत्र प्रसादम। इस बार दिसंबर में होने वाले अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव पर श्रद्धालुओं को यह खास प्रसाद मिलेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 08:24 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 08:24 AM (IST)
कुरुक्षेत्र प्रसादम बनेगा धर्मनगरी की पहचान, गीता महोत्सव में किया जाएगा तैयार
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का पवित्र ब्रह्म सरोवर। (फाइल फोटो)

कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। कई अन्‍य अन्‍य तीर्थस्‍थलों की तर‍ह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी अब श्रालुओं को विशेष प्रसाद मिलेगा। आगरा का पेठा, मथुरा-वृंदावन का पेड़ा और सालासर के चूरमा और लड्डू की तरह कुरुक्षेत्र प्रसादम धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पहचान बनेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर देसी घी से तैयार कुरुक्षेत्र प्रसादम सार्वजनिक रूप से बांटा जाएगा। सांध्यकालीन महाआरती में इस बार यही प्रसाद श्रद्धालुओं व अतिथियों को बांटा जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सिफारिश पर वीटा मिल्क प्लांट ने इसको बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

वीटा मिल्क प्लांट अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए तैयार करेगा प्रसाद

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव इस बार 17 से 25 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर मनाया जाएगा। इस बार देसी घी में तैयार कुरुक्षेत्र प्रसादम नाम का प्रसाद अतिथियों व श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। इसको होली के दिन लॉन्च किया गया था, लेकिन केडीबी ने इसको मार्केट में नहीं उतरा था।

दो से तीन महीने सुरक्षित

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी है। यहां तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अपना कोई प्रसाद नहीं है। इन सबको देखते हुए कुरुक्षेत्र प्रसादम बनाया गया है। इसको भूने चने, बेसन और ड्राइ फ्रूट के साथ घी में बनाया जाता है। यह दो से तीन महीने तक सुरक्षित रहता है।

गीता यज्ञ में 100 लोग शामिल होंगे

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 17 से 25 दिसंबर को शुरू होगा। इसमें 20 से 25 दिसंबर को गीता यज्ञ ब्रह्मसरोवर पर होगा। ब्रह्मा ने ब्रह्मसरोवर की उत्तर बेदी मे बैठकर गीता यज्ञ किया जाएगा। यहां पांच कुंड बनाए गए हैं। पहले 125 लोगों को शामिल किया जाना था, लेकिन अब कोरोना की नई गाइडलाइन के अनुसार 100 लोगों को ही इसमें शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

-----

'' वीटा मिल्क प्लांट में कुरुक्षेत्र प्रसादम तैयार किया जाएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रसाद ट्रायल के रूप में तैयार जाएगा।

                                                              - प्रीतपाल सिंह, सीटीएम एवं जीएम वीटा मिल्क प्लांट कुरुक्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.