Move to Jagran APP

हरियाणा के सक्षम स्कोर बोर्ड में कुरुक्षेत्र 5वें पायदान से खिसककर 10वें पर पहुंचा, हालत चिंताजनक

नेशनल अचीवमेंट सर्वें में कुरुक्षेत्र को मिले 53 फीसद अंक। अभिभावक-शिक्षक बैठक में कुरुक्षेत्र को मिले 69 फीसद अंक। कुरुक्षेत्र में एबीआरसी व बीआरपी ने किया पूरा कार्य मिले 100 फीसद अंक। डाइट के रिव्यू में जिले को मिले 84 फीसद अंक।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:47 PM (IST)
हरियाणा के सक्षम स्कोर बोर्ड में कुरुक्षेत्र 5वें पायदान से खिसककर 10वें पर पहुंचा, हालत चिंताजनक
सक्षम स्‍कोर बोर्ड में कुरुक्षेत्र दसवें स्‍थान पर।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। शिक्षा विभाग ने अक्टूबर-नवंबर माह का सक्षम स्कोर घोषित कर दिया है। जिसमें पिछली बार कुरुक्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर वाहावाही लूटी थी। अबकी बार कुरुक्षेत्र 75 फीसद अंक के साथ पांच पायदान से नीचे खिसककर प्रदेश में दसवें स्थान पर आ लुढ़का है। अब शिक्षा अधिकारी इसकी समीक्षा में लगे हुए है कि किस कारण वे पांचवें पायदान से नीचे खिसककर 10वें पायदान पहुंचे है। नेशनल अचीवमेंट सर्वें में कुरुक्षेत्र को 53 फीसद, अभिभावक-शिक्षक बैठक में जिले को 69 फीसद अंक प्राप्त हुए है। सिर्फ जिले में तैनात एबीआरसी और बीआरपी ने अपना कार्य 100 फीसद तक पूरा किया है। जिस कारण ही वें 10वें स्थान पर जाकर रुके है। अगर जिले में तैनात एबीआरसी व बीआरपी अपना कार्य में ढील बरतती तो यह कुरुक्षेत्र 10वें की बजाय 20वें स्थान पर भी लुढ़क सकता था।

loksabha election banner

अब दिसंबर माह के लिए मिला ये टारगेट

शिक्षा विभाग की ओर से अब प्रत्येक जिले को अपने यहां पर आउट आफ स्कूल बच्चों का डाटा एकत्रित कर उनकी रिपोर्ट तैयार करनी है। उस रिपोर्ट को आनलाइन माध्यम से अपडेट करना है।

ये है योजना

शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम स्कोर योजना शुरू की गई है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले को स्कोर दिया जाता है। प्रदेशभर के स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों के आधार पर प्रत्येक जिले का सक्षम स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है। उस जिले के स्कूलों में पीटीएम, मेंटरिंग व अध्यापकों की साप्ताहिक सर्वे अपडेट आदि को लेकर स्कोर दिया जाता है।

प्रदेश का जिलानुसार सक्षम स्कोरकार्ड अक्टूबर-नवंबर-2021

जिला लास्ट करंट स्काेर

अंबाला 09 07 79

भिवानी 19 20 62

चरखी दादरी 18 13 69

फरीदाबाद 03 03 81

फतेहाबाद 22 12 69

गुरुग्राम 12 09 75

हिसार 16 19 64

झज्जर 01 08 76

जींद 04 21 54

कैथल 08 04 80

करनाल 02 16 67

कुरुक्षेत्र 05 10 75

महेंद्रगढ़ 17 22 49

नूह 20 15 68

पलवल 15 17 66

पंचकूला 07 05 80

पानीपत 14 02 82

रेवाड़ी 21 01 82

रोहतक 10 06 79

सिरसा 13 11 73

सोनीपत 11 14 68

यमुनानगर 06 18 65

जिला कुरुक्षेत्र प्रदेश के सक्षम स्कोर कार्ड में पांचवें पायदान से खिसककर 10वें पायदान पर पहुंचा है। जिसकी समीक्षा की जाएगी। नीचे खिसकने में जो भी जिम्मेवार है। उनकी बैठक ली जाएगी और भविष्य में पायदान में ऊपर रहने की कोशिश की जाएगी।

विनोद कौशिक, डीपीसी, समग्र शिक्षा, कुरुक्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.