Move to Jagran APP

Haryana Election result 2019 करनाल में संजय, कुरुक्षेत्र में नायब और अंबाला से कटारिया विजेता

हरियाणा में जीटी बेल्‍ट पर हैं तीन बड़ी लोकसभा सीटें। करनाल कुरुक्षेत्र और अंबाला। तीनों जगहों पर भाजपा का पलड़ा है भारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मांगे गए वोट।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:12 PM (IST)
Haryana Election result 2019 करनाल में संजय, कुरुक्षेत्र में नायब और अंबाला से कटारिया विजेता
Haryana Election result 2019 करनाल में संजय, कुरुक्षेत्र में नायब और अंबाला से कटारिया विजेता

पानीपत, जेएनएन। ईवीएम में बंद जनता का फैसला सामने आ चुका है। महासमर 2019 में भाजपा ने हरियाणा में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस जीत ने कई दिग्‍गजों के राजनीति भविष्‍य पर सवाल खड़े कर दिए हैं तो कईयों को नई राह दिखा दी है। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी और अंबाला से रतन लाल कटारिया संसदीय क्षेत्र की आवाज को दिल्‍ली तक पहुंचाएंगे। दैनिक जागरण की टीम की ओर से सभी जिलों से मतगणना की लाइव रिपोर्ट।

loksabha election banner

8:10 बजे - करनाल लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्‍याशी संजय भाटिया ने एक तरफा बढ़त हासिल करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा को हराया। संजय भाटिया को 911594, कुलदीप शर्मा को 255452 वोट मिले। इसके अलावा समालखा विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड के परिणाम में कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने 1.2 लाख 151 मत प्राप्त कर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 64 हजार 908 मतों से करारी शिकस्त दी। तृतीय स्थान पर 5 हजार 877 मत लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज रहे।

8:00 बजे - अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के सिर जीत का ताज सजा। वे भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हैं ,जो लगतार दो बार सांसद चुने गए। रतन लाल कटारिया को 744438 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 403678 वोट मिले। लगातार बढ़त और जीत मानते हुए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न मनाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ सांसद रतनलाल कटारिया, सड़कों पर उतरे और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। दूसरी ओर अंबाला शहर में भी विधायक असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जीत का जश्न जमकर मनाया।

7:50 बजे - कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की। कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभाओं से नायब सिंह सैनी को बडी लीड मिली। थानेसर से नायब सिंह सैनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्मल सिंह को 56 हजार 564 मतों से हराया है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 45 हजार 272 वोट से बढत ली। इसके अलावा पिहोवा से 32 हजार 348 और शाहाबाद से 16 हजार 487 ज्यादा वोट हासिल किए। नायब सिंह सैनी को 688629, निर्मल सिंह को 304038, इनेलो के अर्जुन चौटाला को 60679, बसपा की शशि ने 75625 वोट हासिल किए। 

6:15 बजे - पानीपत में विजयी जुलूस निकालते करनाल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया और उनके साथ परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मेयर अवनीत कौर, विधायक रोहिता रेवड़ी।

panipat

6:00 बजे - अंबाला लोकसभा 
भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया 708446
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा 381141

करनाल लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 909432
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 255163

कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी 684670
कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 302631
इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन 60165

6:00 बजे - पानीपत में करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया की जीत के बाद विजयी जुलूस में शामिल उनकी पत्‍नी अंजू भाटिया और मेयर अवनीत कौर।

panipat

panipat

panipat

panipat

5:00 बजे - अंबाला  -  रतनलाल कटारिया - भाजपा - जीते - अंतर तीन लाख 12 हजार 374 मत, सैलजा को हराया। 
करनाल - संजय भाटिया - भाजपा - जीते - छह लाख 54 हजार 269 - कुलदीप शर्मा को हराया।
कुरुक्षेत्र - नायब सिंह सैनी - भाजपा - जीते - तीन लाख 73 हजार 81 - निर्मल सिंह, अर्जुन चौटाला को हराया। 

4:20 बजे -भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने शहर में विजय जुलूस निकाला। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नवनिर्वाचित सांसद नायब सैनी।

4:00 बजे -
अंबाला लोकसभा 
भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया 644392
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा 347401

करनाल लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 865895
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 239521

कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी 654040
कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 293244
इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन 57435

3:50बजे -

sanjay bhatia

जानिए करनाल लोकसभा के दिग्‍गज नेता संजय भाटिया के बारे में
करनाल लोकसभा से भाजपा के दिग्‍गज नेता संजय भाटिया ने बताया कि कॉलेज में 1986 में दाखिला लेने के बाद स्टूडेंट यूनियन का चुनाव लड़ा था। एक वर्ष बाद ही संगठन की जिम्मेवारी मुझ पर आ गई। शादी 25 अप्रैल 1994 को हुई। एक माह बाद 25 मई को मुझे एक धरने प्रदर्शन में शामिल होना था। सैकड़ों युवाओं को जुटाने में लग गया। घर को समय नहीं दिया। इसकी जरूरत नहीं समझी। बाद में पत्नी और बच्चों ने घर को संभाला। 2016 से संगठन में पूर्णकालिक जिम्मेदारी दी गई। पानीपत छोड़ कर रोहतक में ज्यादा समय बीता है। अब सांसद का चुनाव लड़ा हूं। कॉलेज लाइफ से ही चुनाव में मेरा जीवन बीता है। सांसद बन जाने के बाद अब पब्लिक की भागीदारी से हर काम में रुचि दिखाएंगे। 

3:45 बजे -

ratan lal
ऐसा रहा रतनलाल कटारिया का राजनीतिक सफर
उम्र 67 साल। शिक्षा एमए एलएलबी। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रतन लाल कटारिया भारत की 16वीं लोकसभा में सांसद हैं। कटारिया का राजनीतिक सफर 1980 में शुरू हुए जब वह पहली बार भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष बने। सन 1980 से लेकर 1987 तक उन्होंने कभी बीजेपी हरियाणा प्रवक्त के तौर पर तो कभी भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में कई पदों पर काम किया। करीब 38 साल के अपने राजनीतिक कैरियर में कटारिया ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1982 में रादौर से लड़ा था, जो हार गए थे। सके बाद 1987 में रादौर से दूसरी बार विस चुनाव लड़ा और देवी लाल की सरकार में डिप्टी रेवेन्यू मिनिस्टर बने। इसी तरह 1991 में विस चुनाव लड़े हो हार गए। इसके बाद वे 1996 की बंसी लाल सरकार के वेयर हाउस चेयरमैन रहे। सन 1999 में वे सांसद चुन लिए गए, जबकि 2001 से 2003 तक रतन भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2014 में वह कटारिया सीट पर दोबारा सांसद चुने गए।

3:30 बजे -

nayabsingh
कुरुक्षेत्र से पांचवें सैनी 
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर जनता पार्टी और इनेलो भी सैनी समाज के नेताओं को टिकट देकर लोकसभा भेजती रही हैं। 1980-84 में यहां से जनता पार्टी की टिकट पर मनोहर लाल सैनी, 1989-91 में जनता दल से गुरदयाल सिंह, 1998-99 और 1999-2004 में इनेलो से कैलाशो सैनी सांसद बने। 2014 में भाजपा ने राजकुमार सैनी को मैदान में उतारा था, तब उनके खिलाफ इनेलो से बलबीर सैनी ही चुनाव लड़ रहे थे। 2019 के महासमर में भी दो सैनी उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा के नायब सैनी और लोसुपा-बसपा गठबंधन की शशि सैनी। नायब सैनी पहले दिन से मजबूत रहे। इसकी दो वजह रही। एक तो उन्हें सबसे पहले टिकट देकर मैदान में उतार दिया गया, जिससे नौ विधानसभाओं में लोगों तक पहुंचने का पूरा समय उन्हें मिल गया। दूसरी, प्रदेश सरकार के काम और केंद्र में मोदी के नाम पर उन्हें वोट पड़े।

3:15 बजे -
अंबाला में भाजपा के रतनलाल लाल कटारिया कांग्रेस की कु. सैलजा से दो लाख 66 हजार मतों से आगे।
करनाल में भाजपा के संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा से पांच लाख 98 हजार 301 मतों से आगे। 
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सिंह सैनी कांग्रेस के निर्मल सिंह से तीन लाख 40 हजार मतों से आगे।

2:56 बजे - पानीपत सिटी राउंड 14 में भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 110624, कांग्रेस के कुलदीप 23249।

2:50 बजे - अंबाला लोकसभा 
भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया 555649
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा 300626
बसपा नरेश कुमार 59961
इनेलो रामपाल 13902

2:35 बजे - करनाल लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 793649
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 217341
बीएसपी पंकज 56721
इनेलो धर्मवीर 13524
आप कृष्‍ण अग्रवाल 18780

2:40 बजे  - कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी  617751
कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 281028
इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन  54589
जेजेपी जय भगवान शर्मा 63589
बीएसपी शशि 66485

2:30 बजे -पानीपत ग्रामीण 14 राउंड। संजय भाटिया 102918 ओर कुलदीप शर्मा 22624।

2:20 बजे - पानीपत ग्रामीण 13 राउंड। संजय भाटिया 97854 ओर कुलदीप शर्मा 20940। 

2:20 बजे 
पानीपत ग्रामीण 10 राउंड। संजय भाटिया 75540 ओर कुलदीप शर्मा 16206
पानीपत ग्रामीण 11 राउंड। संजय भाटिया 82333 ओर कुलदीप शर्मा 18113
पानीपत ग्रामीण 12 राउंड। संजय भाटिया 89872 ओर कुलदीप शर्मा 19928 

2:15 बजे करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया साढ़े चार लाख वोटों से आगे।

1:59 बजे -साढ़ौरा विधानसभा 9 राउंड - भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया को 39573, कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 29009 और लोसुपा- बीएसपी के नरेश सारण को 9477 वोट मिले। 

1:51 बजे -
अंबाला लोकसभा 
भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया 460489
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा 253027

1:48 बजे -
करनाल लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 690733
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 190423

1:50 बजे -
कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी 551234
कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 240352
इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन 48110

1:41 बजे -पानीपत में जीत का जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता, रोहिता रेवड़ी, भाजपा प्रत्‍याशी संजय  भाटिया।

panipat

panipat

 रोहिता रेवड़ी, भाजपा प्रत्‍याशी संजय  भाटिया।

 रोहिता रेवड़ी, भाजपा प्रत्‍याशी संजय  भाटिया।

panipat

1:35 बजे -कुरुक्षेत्र: भाजपा के नायब सैनी को अभी तक 504935 वोट मिले। कांग्रेस के निर्मल सिंह को 220096 वोट मिले। 

1:31 बजे -यमुनानगर में भाजपा की जीत के अवसर पर जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

loksabha

loksabha

1:20 बजे -काउंटिंग सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया। 

loksabha

1:18 बजे -कुरुक्षेत्र: भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी को लड्डू खिलाते थानेसर विधायक सुभाष सुधा और लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी।

loksabha

1:15 बजे -कलायत में 34 हजार 500 से बीजेपी को अंतिम राउंड में जीत।

1:10 बजे -अंबाला में समर्थकों से घिरे भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया।

loksabha

12:58 बजे -कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भाजपा ने पिछले लोकसभा का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 2014 में राजकुमार सैनी को करीब 4 लाख 18 हजार 700 वोट मिले थे। अभी तक 11 राउंड में भाजपा के नायब सैनी को 448650 वोट मिल चुके हैं।

12:56 बजे -
पानीपत ग्रामीण का 8 राउंड- करनाल  लोकसभा
भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 59316
कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 14178

12:53 बजे -अंबाला लोकसभा के लिए यमुनानगर विधानसभा 7वें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया को 42490 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 15533।

12:50 बजे -कुरुक्षेत्र लोकसभा में भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी जीत पर खुशी जाहिर करते।

loksabha

12:48 बजे -कुरुक्षेत्र लोकसभा में भाजपा प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी की जीत तय मान चुके कार्यकर्ता जश्‍न मनाते।

loksabha

12:45 बजे -
अंबाला लोकसभा
भाजपा के रतन लाल कटारिया 314095
कांग्रेस के कुमारी सैलजा 181269

12:30 बजे -
करनाल लोकसभा
भाजपा के संजय भाटिया 496863
कांग्रेस के कुलदीप शर्मा 137621

12:30 बजे -
कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा के नायब सिंह सैनी 400226
कांग्रेस के निर्मल सिंह 176424
इनेलो के अर्जुन चौटाला 36510
आप-जेजेपी के जयभगवान 43485

12:36 बजे -  कलायत विधानसभा से 11वें राउंड के बाद इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन चौटाला 9642, भाजपा के नायब सिंह सैनी 47156, कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 22687, लोसुपा-बसपा शशी सैनी 9835, जेजेपी-आप से जय भगवान शर्मा 16304, और नोटा को 225 वोट मिले।

12:32 बजे -
अंबाला लोकसभा
भाजपा के रतन लाल कटारिया 269172
कांग्रेस के कुमारी सैलजा 159574

12:30 बजे -
करनाल लोकसभा
भाजपा के संजय भाटिया 422734
कांग्रेस के कुलदीप शर्मा 117992

12:30 बजे -
कुरुक्षेत्र लोकसभा
भाजपा के नायब सिंह सैनी 365026
कांग्रेस के निर्मल सिंह 160470
इनेलो के अर्जुन चौटाला 32272
आप-जेजेपी के जयभगवान 37843

12:28 बजे -कुरुक्षेत्र: लाडवा विधानसभा के सभी 16 राउंड की गिनती पूरी। भाजपा को यहां 45272 की लीड मिली है।

12:20 बजे अंबाला शहर नौवे राउंड में भाजपा के रतन लाल कटारिया 6035, कांग्रेस की कुमारी सैलजा, 2554 वोट मिले। 

12:15 बजे -  कलायत विधानसभा से नौवें राउंड के बाद इनेलो प्रत्‍याशी अर्जुन चौटाला 7103, भाजपा के नायब सिंह सैनी 39654, कांग्रेस प्रत्‍याशी निर्मल सिंह 18444, लोसुपा-बसपा शशी सैनी 7581, जेजेपी-आप से जय भगवान शर्मा 13802, और नोटा को 179 वोट मिले।

12:10 बजे  -यमुनानगर विधानसभा में 6 राउंड में अंबाला से भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया को 36098 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 13713 वोट मिले।

12:07 बजे  साढ़ौरा विधानसभा 4 राउंड -  रत्न लाल कटारिया को 17629 , सैलजा को 14413 वोट मिले।

12:05 बजे -अंबाला के भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया मतगणना केंद्र से बाहर आते।

loksabha

12:00 बजे - समालखा के बूथ नंबर 10 की ईवीएम की बैटरी डाउन होने की वजह से फर्स्‍ट राउंड में गिनती नहीं हुई। बाद के राउंड में पर्ची से गिनती हुई।

11:59 बजे -करनाल में संजय भाटिया सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाने की तैयारी में।

11:58 बजे -मतगणना केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हें एकतरफा जीत देकर दिखा दिया है कि विकास को लोग को पसंद करते हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का अपना वादा दोहराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर धर्मनगरी को पहचान दिलानी है।

loksabha

11:50 बजे-यमुनानगर में जीत की ओर बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ता मुंह मीठा कराते।

loksabha

11:45 बजे-पानीपत ग्रामीण 6 और 7 राउंड : करनाल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 51030 औ कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 12583 को वोट मिले।

11:40 बजे-पानीपत में मतगणना केंद्र के बाहर मतगणना की जानकारी लेते करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया और पानीपत विधायक रोहिता रेवड़ी।

loksabhaकरनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया दो लाख 60 हजार वोट से आगे चल रहे।

11:15 बजे-करनाल लोकसभा सीट पर अभी तक संजय भाटिया दो लाख 60 हजार और कुलदीप को 75 हजार वोट मिले। 

10:58 बजे-अंबाला शहर पांचवां राउंड
रत्न लाल कटारिया - भाजपा - 5265
कुमारी सैलजा - कांग्रेस - 2185

loksabha

पानीपत में कार्यकर्ताओं से घिरे भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया।

10:52 बजे-अंबाला में भाजपा के रतनलाल कटारिया कांग्रेस की कु. सैलजा से 36 हजार 452 मतों से आगे चल रहे हैं। 

10:51 बजे-कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर एक लाख एक हजार 594 मतों की बढ़त हासिल कर ली है। 

10:50 बजे-करनाल में भाजपा के संजय भाटिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा पर एक लाख 39 हजार 346 मतों की बढ़त हासिल की है। 

kaithal

10:45 बजे-करनाल लोकसभा सीट- पानीपत ग्रामीण चौथा राउंड। भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया 25960 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा 6663।

10:33 बजे-कैथल जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की पूरे देश में व कुरुक्षेत्र में नायब सैनी की बढ़त के बाद खुशी का माहौल। ढोल पर नाचने के साथ ही बांटे गए लड्डू।

loksabha

10:31 बजे- करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया की जीत तय मानतेे हुुुए कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में पटाखेे जलाकर जश्‍न मनाया जा रहा है। 

10:30 बजे- अंबाला लोकसभा सीट से साधोरा विधानसभा दूसरा राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी रत्न लाल कटारिया को 8786, कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 8436, बीएसपी के नरेश सारण को 1238 वोट मिले। कटारिया 350 वोट से आगे।

10:29 बजे-करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा पर एक लाख 11 हजार 776 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।

10:27 बजे- करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया सुबह सात बजे से मतगणना केंद्र के बाहर डटे रहे। करीब सवा दस बजे जीत तय मानते हुए वहां से निकले। 

10:00 बजे-कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नायब सिंह सैनी को बढ़त मिलने पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं हैं। लोग उनके आवास में पहुंच रहे हैं।

 lok

9:40 बजे-कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नायब सिंह सैनी 54065, कांग्रेस के निर्मल सिंह 25644 वोट मिले। 28421 वोटो की लीड लिए हैं भाजपा नायब सिंह सैनी।

9:35 बजे-अंबाला लोकसभा सीट के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विधानसभा हलका में पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को 3862, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 3894 वोट मिले। अंबाला लोकसभा की नौ विस में रतनलाल कटारिया 40190 और कुमारी सैलजा को 30744 वोट मिले।

9:32 बजे-कुरुक्षेत्र सीट के कैथल विस में पहले राउंड में नायब सैनी 3600 वोटो से आगे।

9:31 बजे-अंबाला के दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया को 8677 और कांग्रेस की कुमारी सैलजा को 7587 वोट मिले। भाजपा को 1286 वोटों की लीड। 

9:27 बजे-कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी 14233 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:20 बजे-कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर कलायत विस से भाजपा उम्मीदवार नायब सैनी 1000 वोट से आगे।

9:15 बजे-अंबाला लोकसभा सीट पर जगाधरी विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 6327, भाजपा प्रत्‍याशी को रतन लाल कटारिया को 2987 वोट मिले।

9:10 बजे-कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी को 6028, कांग्रेस निर्मल सिंह  को 1959, इनेलो के अर्जुन सिंह चौटाला को 1581 और जजपा के जय भगवान को 819 वोट मिले।

9:07 बजे-अंबाला लोकसभा सीट पर भाजपा के रतनलाल कटारिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की कुमारी सैलजा के बीच कांटे की टक्कर है। फिलहाल कटारिया 206 मतों के मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।

9:00 बजे-पानीपत ग्रामीण में पहला राउंड पूरा। करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया को 6300 और  कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा को 1561, इनेलो प्रत्‍याशी धर्मबीर को 214 वोट।

8:58 बजे- पानीपत ग्रामीण में करनाल लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्‍याशी संजय को 6300 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप शर्मा को 1561 वोट मिले।

8:55 बजे-पानीपत में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार डीएसपी व 24 इंस्पेक्टरों सहित 750 पुलिसकर्मियों के पहरे में है। सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मी मतगणना केंद्र एसडीवीएम जूनियर विंग, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड और एसडी कॉलेज के बाहर व भीतर तैनात हो गए। इसके अलावा पहली बार चार पुलिसकर्मी केंद्रों के बाहर घोड़ों से निगरानी कर रहे हैं। 

8:50 बजे- अंबाला शहर में बूथ एक से 14 तक के पहले राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया को 3867 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 3661 वोट मिले।

8:40 बजे- पानीपत में भारत निर्वाचन आयोग की मतगणना पर्यवेक्षक वीमाला आर और जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया ने मतगणना केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

8:35 बजे - अंबाला में पहले राउंड की मतगणना में 206 वोटों से भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया आगे चल रहे हैं।

8:30 बजे - यमुनानगर विधानसभा से पहले राउंड में अंबाला लोकसभा सेे भाजपा प्रत्‍याशी रतन लाल कटारिया काेे 4540 और कांग्रेस प्रत्‍याशी कुमारी सैलजा को 2250 वोट मिले।

 sanjay bhatia

करनाल में भाजपा के संजय भाटिया का दावा 

भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया इस लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा एक औपचारिकता मात्र है। भाटिया ने दैनिक जागरण को बताया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दूसरी बार भरोसा जताया है। मोदी के नेतृत्व में देश का विकास होगा। करनाल से लेकर पानीपत तक नौ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बढ़त कायम रहेगी। सीएम से मुलाकात के दौरान चारों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में लीड दिलाने का दावा किया था। ये मेरी नहीं, जनता की जीत होगी। 

पब्लिक रुझान से जीत रहे हम - आम आदमी पार्टी 
आप के प्रत्याशी कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि एग्जिट पोल पर हमें विश्वास नहीं है। कोई सही बात बताने को तैयार नहीं होता है। पब्लिक के रुझान से लग रहा है कि करनाल लोकसभा की सीट हम जीत रहे हैं। आप-जजपा गठबंधन को 3.50 लाख से अधिक वोट मिलेंगे। 

कुरुक्षेत्र की जनता के आवाज बनने के लिए आया : चौटाला 
कुरुक्षेत्र से इनेलो के प्रत्‍याशी अर्जुन चौटाला का कहना है कि वह कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज बनने के लिए यहां आए हैं। पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है, इसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। वह कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। उनकी पार्टी शुरू से ही जनता के दुख दर्द की साथी रही है। वह भी जनता के बीच रहते हुए उनकी भलाई के काम करने के लिए मैदान में उतरे हैं। 

पार्टी ने लगाई ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे - निर्मल सिंह 
कांग्रेस के प्रत्‍याशी निर्मल सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से उनकी जो ड्यूटी लगाई गई है, वह उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगे। इसके लिए वह जनता के बीच रहेंगे। जनता के बीच जाकर लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर अब विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अब कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को विधानसभा में जीत दिलवाने के लिए मेहनत करेंगे। लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए उन्हें 18 दिन का समय मिला है। इन 18 दिनों में सभी कार्यकर्ताओं दिन रात पार्टी के लिए मेहनत की है। उनके कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। 

हम ही जीतेंगे-नायब सैनी
कुरुक्षेत्र से भाजपा के प्रत्‍याशी नायब सिंह सैनी का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिसने भी हिस्सेदारी की है, मैं हर उस व्यक्ति का धन्यवाद करता हूं। हमने प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता के बीच जाकर अपील की। हमें उम्मीद है कि जनता ने हमें वोट के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। नतीजे हमारे पक्ष में होंगे, इसमें कोई संदेह या संशय नहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.