दहेज में 24 लाख रुपये न देने पर गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, बच्चे की मौत
दहेज में 24 लाख रुपये न लाने पर गर्भवती महिला के पेट पर पति ने लात मारी। इससे महिला का पेट में बच्चा मर गया। पीड़िता महिला को घर से निकाल दिया।

जागरण संवाददाता, पानीपत : दहेज में 24 लाख रुपये न लाने पर गर्भवती महिला के पेट पर पति ने लात मारी। इससे महिला का पेट में बच्चा मर गया। पीड़िता महिला को घर से निकाल दिया।
रजापुर की सोनिया ने एसपी को शिकायत दी कि 2013 में उसकी शादी पंजाब के जिला पटियाला के संजीव कुमार के साथ हुई थी। वर्ष 2014 में उसने बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया। आरोप है कि पति, सास, देवर व ननद ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक मांगी। इसके अलावा मकान बनाने के लिए 24 लाख रुपये की मांग की। मना किया तो पति ने उसके पेट पर लात मार दी। इससे उसके पेट में बच्चे की मौत हो गई। आरोपितों ने उसका बच्चा छीन लिया और मारपीट करके घर से निकाल दिया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Edited By Jagran