Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में भी खेलो हरियाणा का शानदार आगाज, खाने में दूध और जलेबी खाकर खिलाड़ी बोले वाह

कुरुक्षेत्र में भी खेलो हरियाणा का आगाज हो गया है। महिला खिलाड़ियों के लिए कृष्णा धाम और पुरुष खिलाड़ियों के लिए जाट धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था। 22 जिलों से 1978 खिलाड़ियों ने लिया भाग। कुरुक्षेत्र में वालीबाल बास्केटबाल साइकिलिंग और हाकी की प्रतियोगिताएं होनी हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 03:05 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में भी खेलो हरियाणा का शानदार आगाज, खाने में दूध और जलेबी खाकर खिलाड़ी बोले वाह
कुरुक्षेत्र में भी खेलो हरियाणा का शुभारंभ हुआ।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। खेलो हरियाणा का आगाज शुक्रवार को हो गया। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र वालीबाल, बास्केटबाल, साइकिलिंग और हाकी की मेजबानी कर रहा है। वालीबाल, बास्केटबाल और साइकिलिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान और हाकी के मैच शाहाबाद के मारकंडेश्वर स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ पर होंगे।

loksabha election banner

डीसी मुकुल कुमार ने शुक्रवार को कुवि के खेल प्रांगण में ध्वज फहराकर खेलो इंडिया का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह डीसी का स्वागत किया और खेला हरियाणा की रिपोर्ट पेश की। खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई।

डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक में देश और प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष हाकी टीम में कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार पालड़ और महिला हाकी टीम में कप्तान रानी रामपाल, नवनीत कौर और नवजोत कौर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को मैदान पर खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैच में किसी एक की जीत होती है। हर खिलाड़ी को जीत की भावना के साथ खेलना चाहिए। आज के युवा खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

कई जिलों से नहीं पहुंची टीम

बास्केटबाल, वालीबाल, साइकिलिंग और हाकी में प्रत्येक जिले से महिला और पुरुष की 22-22 टीमें भाग ले रहे हैं। मेवात से महिला हाकी व बास्केटबाल टीम और अंबाला, चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी से साइकिलिंग की टीम नहीं पहुंच रही। इन चारों खेलों में 1978 महिला व पुरुष खिलाड़ियों को कुरुक्षेत्र पहुंचना है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों का पंजीकरण किया।

खिलाड़ियों के लिए दूध और जलेबी

खिलाड़ियों को जाट धर्मशाला और गीता धाम में रहने का प्रबंध किया गया है। जाट धर्मशाला में पुरुष और गीता धाम में महिला खिलाड़ियों को ठहराया गया है। वीरवार को काफी खिलाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंच गए थे। उनको रात के खाने में दूध और जलेबी दी गई। खिलाड़ी बेहतरीन खाना खाकर आराम से सोये। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को खेल मैदान तक ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया। खिलाड़ी सुबह बस में सवार होकर उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.