Move to Jagran APP

करवाचौथ पर 50 लाख का हुआ मेहंदी का कारोबार

पानीपत कोरोना की पड़ी मार से बाजार उबर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 07:20 PM (IST)
करवाचौथ पर 50 लाख का हुआ मेहंदी का कारोबार

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

कोरोना की पड़ी मार से बाजार उबर रहे हैं। अकेले करवा चौथ पर 10 करोड़ से अधिक का सजने संवरने का कारोबार हुआ।

पिछले दो दिनों में बाजारों में चौक चौराहों से लेकर शोरूम, माल में मेहंदी लगवाने महिलाएं पहुंची। दो दिनों में 50 लाख रुपये से अधिक की मेहंदी लगवाई गई। बहुत सी महिलाओं ने घरों पर ही मेहंदी की कीप से मेहंदी रचवाई। अंसल में जेपी मार्ट चला रहे हर्षित पाहवा ने बताया कि उम्मीद से अधिक का कारोबार इस बार रहा। महिलाओं में इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है।

बाजारों में पिछले 10 दिनों से साड़ी, शूट सलवार, चूड़ियां से लेकर अन्य मेकअप के सामान की दुकानों पर भीड़ रही। दुकानदारों के अनुसार कारोबार 10 करोड़ से अधिक का रहा है। इसके अतिरिक्त हैंडलूम बाजार, कंबल बाजार में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है।

धूम धाम से मनाया गया करवाचौथ पर्व

करवाचौथ पर महिलाओं ने व्रत रखा। अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सास को बहुओं ने बाणा दिया। शाम को कई कालोनियों में नाच गाने का कार्यक्रम हुआ। होटलों में भी करवा चौथ पर रात को कार्यक्रम किए गए हैं। महिलाओं ने रात को चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला।

सेक्टर 13-17 के वृंदा निवासियों ने करवाचौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। पूजन करने वालों में अंजू झांब, सारिका वधवा, बिदिया अरोड़ा, राशि खुराना शामिल रही। वेबिनार पर मनाया करवाचौथ

सबको रोशनी फाउंडेशन महिला मंडल ने वेबिनार पर करवा चौथ का त्योहार मनाया। आरती सिगला ने बताया कि सभी सुहागिनों ने व्रत रख कर चौथ माता से अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, जीवन की रक्षा और लंबी आयु की कामना की। सभी ने सौलह श्रृंगार कर किया अपने-अपने पति को प्रसन्न। दिन भर व्रत रखकर रात को चांद को अर्ध देकर अपना व्रत खोला।

लाल रंग छाया रहा

बाजारों से लेकर घरों तक लाल रंग छाया रहा। सबको रोशनी फाउंडेशन की संयोजिका मोनिका गर्ग ने बताया कि करवा पर लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग पवित्रता का प्रतिक है। सभी सुहागने लाल बिदी, लाल चुनरी, लाल सिदूर, लाल रंग की चूड़़यिा और लाल-लाल मेहंदी अपने हाथों और पैरों पर लगा कर श्रृगांर करती है। झूम एप पर महिलाओं ने पंडिताइन से करवा चौथ की कथा सुनी। थाली पूजन किया। सबने वेबिनार पर अंताक्षरी और गेम्स खेली। सबसे बड़ी बिदी, सबसे ज्यादा चूड़ियां, बालों में गजरा, सबसे गहरा रंग मेहंदी का जिसका था उन्हें विजेता निकाला गया। उन्हें गिफ्ट दिए गए। एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी गई। इस अवसर पर सीमी लीखा, सीमा अग्रवाल, कंचन सागर, अंजू गेरा, सरोज कंसल, आभा मोदी, प्रेरणा जैन, सुमन अग्रवाल, नेहा गर्ग, मीनाक्षी, रेनू गुप्ता, रेखा गोयल, प्रिया खुराना, रेखा गुप्ता, स्वेता सोमरा, भूमि खुराना, तनु गुप्ता, छवि गुप्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.