Move to Jagran APP

Australia की धरती पर गूंजेंगे गीता के श्लोक, मार्च मे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

21 से 24 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल हिस्सा ले सकते हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 01:57 PM (IST)
Australia की धरती पर गूंजेंगे गीता के श्लोक, मार्च मे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
Australia की धरती पर गूंजेंगे गीता के श्लोक, मार्च मे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [विनोद चौधरी]। मार्च में ऑस्ट्रेलिया की धरा पर श्रीमद्भगवद गीता के श्लोक गूंजेंगे। विदेशी धरती पर यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा। इससे पहले साल 2019 में मॉरीशस और इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में अब 21 से 24 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में कनाडा में भी गीता महोत्सव मनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक-दो दिन में ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से दो सदस्य वहां के लिए रवाना हो रहे हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश सरकार की ओर से साल 2014 में सूबे की कमान संभालते ही कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद श्रीमद्भगवद गीता के ज्ञान को विश्व भर में पहुंचाने के लिए विदेशों में भी महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया गया था।

इसी कड़ी में साल 2017 में मॉरीशस को कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का पार्टनर देश बनाया गया और उसके बाद फरवरी 2018 में मॉरीशस में 13 से 16 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके बाद नौ से 11 अगस्त तक इंग्लैंड के लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में विदेशियों के साथ-साथ वहां पर बसे भारतीय मूल के विदेशियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विश्व के हर घर में गीता का ज्ञान पहुंचाने का प्रयास 

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के ज्ञान को विश्व के हर घर में पहुंचाने के प्रयास में जुटी है। इसी को लेकर विदेशों में गीता महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। 21 से 24 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.