Move to Jagran APP

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा, जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर

बरोदा उपचुनाव को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने जेजेपी पर तंज कसा है। अभय चौटाला ने कहा जेजेपी ने भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 07:51 AM (IST)
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा, जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा, जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद जुलाना के कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने की। ऐलनाबाद से विधायक इनेलो नेता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। 

loksabha election banner

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी पार्टी को सरेंडर करते देखा गया है। जेजेपी बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्यार्शी भी नहीं उतार रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जेजेपी ने भाजपा पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया है। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा, भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने गेहूं खरीद में ऑनलाइन प्रणाली लागू करने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही हमने किसानों और आढ़तियों की मांग को उठाया तो रातों रात भाजपा को यू-टर्न लेने पर मजबूर होना पड़ा। कार्यकर्ता ही पार्टी की धुरी होता है। लगातार जेजेपी छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। एक दिन अजय चौटाला भी इनेलो में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पर भी लगाया आरोप  

अभय सिंह चौटाला ने कहा, कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। खुद कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा समर्थक बता रही हैं। विधानसभा में कई बार भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ 400 पन्नों की एक चार्जशीट पेश की, लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने कहा कि लगातार जेजेपी को छोड़कर कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे ङ्क्षसह राठी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व प्रत्याशी अमित निडानी, जयबीर लाठर, रमेश ढिग़ाना मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.