Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस पर बरसे अभय चौटाला बोले- किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं विधेयक

इनेलो से विधायक अभय चौटाला ने कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। यमुनानगर में इनेलो के धरने में पहुंचे विधायक अभय चौटाला ने कहा जबरदस्‍ती किसनों पर विधेयक थोपे जा रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 09:42 AM (IST)
भाजपा व कांग्रेस पर बरसे अभय चौटाला बोले- किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं विधेयक
यमुनानगर अनाज मंडी के गेट पर धरने पर बैठे इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। कृषि विधेयकों के विरोध में इनेलो ने यमुनानगर अनाज मंडी गेट पर धरना दिया। इस दौरान सरकार व कांग्रेस पर इनेलो नेता खूब बरसे। धरने का नेतृत्व इनेलो के महासचिव व एलनाबाद से विधायक अभय ङ्क्षसह चौटाला ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कृषि विधेयक पास किए हैं, वह किसानों के हित में नहीं हैं। इनको लोकसभा व राज्यसभा में जबरदस्ती पास कराकर किसानों पर थोपने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इनको काला कानून बताया। धरने के बाद प्रधानमंत्री और सीएम के नाम ज्ञापन डीसी मुकुल को ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश के सभी किसान संगठनों ने फैसला लिया है कि 25 सितंबर को भारत बंद किया जाए। पहले 25 सितंबर से सरकारी खरीद करने की बात हुई थी। अब पता लगा रहा है कि खरीद एक अक्टूबर से होगी। ऐसे में किसानों को निश्चित रूप से परेशानी होगी। 

डर गई थी कांग्रेस

जो विधेयक अब सरकार लेकर आई है, 2013 में भी कांग्रेस ने इसकी पहल की थी। पांच मुख्यमंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई थी। केवल इनकी सहमति लेनी थी। इसमें कई राजनीतिक दल शामिल थे। कांग्रेस का उसकी सहयोगी पार्टियों ने विरोध किया था। जिससे तब कांग्रेस डर गई थी।

हक के लिए ताकत लगानी होगी :

प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि यह तीन विधेयक नहीं बल्कि हमें पता चला है कि भाजपा बिजली विधेयक भी लेकर आ रही है। उसके बाद खेत की बिजली का रेट घर की बिजली के रेट के बराबर हो जाएगा। यह किसान पर मार पड़ेगी। उन्होंने मंच से कहा कि उनके क्षेत्र में पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव को घेर लिया। इस दौरान क्षेत्र में मैसेज कर दिया गया कि कि पुलिस गांव में घुस रही है तो आसपास के लोगों ने पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। यह देखकर पुलिस वहां निकल गई थी।  पूर्व विधायक दिलबाग ने कहा कि तीनों विधेयक किसानों के हित में नहीं है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष दलमीरा राम सैनी, प्रकाश भारती, नरेश सारन, सुरेश शर्मा, जाहिद खान व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.