Move to Jagran APP

कैथल में दुष्यंत और कांग्रेस पर अर्जुन के शब्दबाण, कृषि कानूनों को बताया भूपेंद्र सिंह हुड्डा की देन

कैथल में अर्जुन चौटाला ने प्रेसवार्ता की। दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस पर जमकर शब्दबाण छोड़े। कहा कि प्रदेश में सरकार के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कृषि कानून बनाए थे। पर विरोध के चलते लागू नहीं कर पाए थे। दुष्यंत को कहा कि उन्होंने परिवार का नाम कलंकित किया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 04:50 PM (IST)
कैथल में दुष्यंत और कांग्रेस पर अर्जुन के शब्दबाण, कृषि कानूनों को बताया भूपेंद्र सिंह हुड्डा की देन
कैथल में इनेलो महासचिव अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते अर्जुन चौटाला।

कैथल, जेएनएन। इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कृषि कानूनों को लागू करवाने के लिए पूरी तरह से कांग्रेस और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिम्मेदार उठाया। अर्जुन ने कैथल में पार्टी के महासचिव अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत की।

loksabha election banner

अर्जुन ने कहा कि यह तीनों कानून कांग्रेस की देन है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह कानून बनाए थे, लेकिन विरोध के चलते लागू नहीं कर पाए। अब वह किसान हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। अर्जुन  चौटाला ने विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी राजनीतिक चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। अगर यह सच में किसान का भला चाहते होते तो बॉर्डर पर बैठे किसानों के बीच जाकर संघर्ष करते।

दुष्यंत चौटाला गंभीर नेता नहीं, छिपते फिर रहे

अभय सिंह चौटाला पर टिप्पणी करने पर अर्जुन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुद गंभीर एक नेता नहीं हैं। इसलिए तो छिपते फिर रहे हैं। जिस जनता से उन्होंने किसानों के नाम पर वोट मांगे थे, उसके साथ सबसे बड़ा विश्वासघात तो उन्हीं ने किया है। उन्होंने अपने परिवार के नाम को भी कलंकित करने का काम किया है। जननायक स्व. देवी लाल का नाम लेने का उन्हें कोई हक नहीं बचा है।

हरियाणा में दबाया जा रहा किसानों का हक

अर्जुन ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा और जजपा ने जनता से किए वादे पूरा करना तो दूर, खुद भी भुला चुकी है। हरियाणा आज उन प्रदेशों में गिना जाता है, जहां आम जनता और किसानों के हकों को सबसे ज्यादा दबाया जाता है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को हर हथकंडा अपनाकर दबाने का काम किया जा रहा है। कृषि सुधार कानूनों को लेकर पूरे देश में विरोध की लहर है। जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। 

डरते हैं तो सोशल मीडिया पर आएं दुष्यंत

अर्जुन चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वे छिपकर फिर रहे हैं। अगर वह जनता से इतना ही डरते हैं तो सोशल मीडिया पर आकर किसानों को समझाएं कि यह कानून किस तरह से उनके हित में है। चार महीने से सरकार का हर मंत्री आज टोल टैक्स से भी बचकर चल रहा है। जब मीडिया उनसे सवाल पूछता है तो वह अभय चौटाला पर टिप्पणी कर सवालों का टालने का प्रयास करते हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः यह भी पढ़ेः Murder in Panipat: सीवरेज कनेक्शन के विवाद में हत्या, गोली मारी, चाकू घोंपे, दुकान में घुसा तो वहां भी नहीं छोड़ा

यह भी पढ़ेः Panipat news: पानीपत के बड़े साइकेट्रिस्ट डॉ. सुदेश खुराना लापता, जीटी रोड पर मिली साइकिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.