मौत के बाद दहेज का सामान ले गए
संवाद सूत्र काबड़ी कुलदीप नगर में ससुराल पक्ष के लोग दहेज का सामान वापस ले गए। सोनू की शा
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 06:36 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:36 AM (IST)
संवाद सूत्र, काबड़ी : कुलदीप नगर में ससुराल पक्ष के लोग दहेज का सामान वापस ले गए। सोनू की शादी सात फरवरी 2019 को देशराज कॉलोनी वासी मंजू के साथ हुई थी। 19 दिसंबर 2019 को मंजू ने पुत्र ने जन्म लिया। पुत्र के जन्म लेने के बाद मंजू अचानक बीमार हो गई और उसकी हालत ज्यादा नाजुक हो गई। नौ दिन तक उपचार के बाद मंजू की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दिए गए सामान को वापस लेने की मांग की। रविवार को दोनों पक्षों के दहेज का सामान व गहनें वापस देने पर सहमती बनी। यहां सुलेख चंद, विजयपाल, अजय रोहिला, बाबूराम, श्रीनिवास, प्रवीण रोहिला और सोनू रोहिला उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें