इंदिरा की कांग्रेस खत्म, हुड्डा की सिगल डिजिट में रहेगी : शाहनवाज
चुनाव के तीन दिन बाकी हैं। स्टार प्रचारकों ने एक दूसरे पर शब्दबाणों के वार तेज कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। इंदिरा की कांग्रेस को खत्म बता कर हुड्डा की कांग्रेस को सिगल डिजिट में सिमट जाने की बात कही।
जागरण संवाददाता, पानीपत : चुनाव के तीन दिन बाकी हैं। स्टार प्रचारकों ने एक दूसरे पर शब्दबाणों के वार तेज कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। इंदिरा की कांग्रेस को खत्म बता कर हुड्डा की कांग्रेस को सिगल डिजिट में सिमट जाने की बात कही। दूसरी तरफ शाम को नूरवाला में कांग्रेस प्रत्याशी ओपी जैन की सभा पूर्व सीएम ने भाजपा की नीतियों को कोसा। घोषणा पत्र सुना कर कहा कि बिजली फुल और बिल आधा होगा। भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा शुक्रवार को सुबह 11 बजे नूरवाला में और कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा सुबह 9 बजे मतलौडा में जनसभा करेंगे।
सेक्टर 25 स्थित होटल डेज में बृहस्पतिवार को इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा को भाजपा में शामिल कराने से पहले शाहनवाज हुसैन मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश में 75 पार का मिशन है। पानीपत की पहले या दूसरे नंबर पर आने की आदत रही है। लोकसभा चुनाव में देश में दूसरे नंबर पर रहे थे। अबकी बार पानीपत शहर से विज अच्छे वोटों से जीतकर सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टूटे मन से चुनाव लड़ रही है। दूसरे दल अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये सब जीरो पर आउट होंगे। मुस्लिम मोदी के साथ
उन्होंने कहा कि मुसलमान हिदुस्तान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास रखते हैं। भाजपा ने प्रदेश में अच्छे काम किए हैं और उसे इसका इनाम भी मिलना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के सवाल पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन है। वह कुछ भी नहीं बोल सकते। कांग्रेसियों ने 370 पर दुष्प्रचार किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएन में इसी को आधार बनाया है। हरियाणा आज राहुल गांधी के बयान पर सवाल पूछ रहा है। जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवा बहाल हो गई है। कोई भी व्यक्ति फोन पर वहां की स्थिति जान सकता है। इनेलो को लगा तगड़ा झटका
ओपी माटा के भाजपा में शामिल होने से इनेलो को तगड़ा झटका लगा है। शहर में इस पार्टी का कोई मजबूत कार्यकर्ता नहीं बचा है। शाहनवाज हुसैन और पानीपत शहरी सीट से प्रत्याशी प्रमोद विज ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र दत्ता, उपाध्यक्ष राममेहर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रवक्ता रणदीप घनघस, नवीन भाटिया, पंकज शर्मा व ईश कुमार राणा मौजूद रहे।