Move to Jagran APP

अमेरिका में एक और भारतीय युवक की हत्या, लूट के इरादे से शोरूम में घुसे लुटेरों ने मारी गोली

लोंटो के युवक की अमेरिका में हत्या कर दी गई। हत्यारे लूट के इरादे से शोरूम में घुसे थे। सीसीटीवी में देखकर वारदात का पर्दाफाश हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 12:38 PM (IST)
अमेरिका में एक और भारतीय युवक की हत्या, लूट के इरादे से शोरूम में घुसे लुटेरों ने मारी गोली
अमेरिका में एक और भारतीय युवक की हत्या, लूट के इरादे से शोरूम में घुसे लुटेरों ने मारी गोली

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अमेरिका में एक और भारतीय युवक की हत्या कर दी गई। इस बार अंबाला के युवक को लुटेरों ने गोली मार दी। हत्यारे लूट के इरादे से शोरूम में घुसे थे। इससे पहले करनाल के युवक मनिंदर की भी शोरूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

loksabha election banner

लूट के इरादे से नारायणगढ़ के गांव लोंटो के 29 वर्षीय युवक की अमेरिका में हत्या कर दी गई। नौ साल से वह इंडियाना शहर में एक स्टोर में काम करता था। पीडि़त परिवार सहित ग्रामीणों ने क्षेत्र के सांसद रतनलाल कटारिया व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के पास मांग रखी कि उनको न्याय मिले और शव जल्दी से जल्दी लाया जाए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला की बदमाश ने लूट के इरादे से गोली मारी। 

इंडियाना शहर में एक स्टोर में करता था काम

गांव लोंटो के मृतक मनिन्द्र सिंह उर्फ सोनू के पिता अवतार सिंह व उसकी माता सुरजीत कौर ने बताया कि उनके पास दो बेटे हैं। बड़ा वाला गुरविन्द्र सिंह पुर्तगाल में है और दूसरा छोटा मनिन्द्र सिंह उर्फ सोनू नौ साल से अमेरिका के इंडियाना शहर में एक स्टोर पर काम करता है। पहले दिन में ड्यूटी होती थी। वह दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक काम करता था। 

सीने में मारी गोली

27 फरवरी को रात करीब साढ़े 10 बजे सिर पर टोपी पहने एक बदमाश ने उसे गोली मारी जो उसके बाजू पर लगी। इससे सोनू नीचे गिर गया। वह बदमाश अन्दर आकर उसका मोबाइल व गुल्लक से पैसे लेकर जाते हुए गोली चलाकर गया। छाती पर गोली लगने पर मौत हो गई। स्टोर के मालिक पहुंचा और उसने इंडिया में फोन कर के सूचना दी।

गांव में मातम

वारदात पर मनिन्द्र के माता-पिता व गांव में पता लगने पर मातम छा गया। मनिन्द्र के माता-पिता व बहन के अरमान दिन के दिल में रह गए थे, मनिन्द्र सिंह अभी कुंवारा था। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी का कहना था कि इलाके के एक युवक मनिन्द्र सिंह को गोली मार कर हत्या होने पर यह बहुत दुखभरी बात है। अभी मैंने विदेश मंत्री से बात चल रही है। जल्द से जल्द मनिन्द्र का शव विदेश से मंगवाया जाएगा और उनके परिवार को इंसाफ मिलेगा। जो उनको सहायता मिल सकेगी वह हर कोशिश करेगे।

 manindar

करनाल के युवक को भी मारी गई थी गोली

सिख युवक मनिंदर को बीते दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक नीग्रो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। यह खबर भारत में यहां उसके गांव उपलाना में पहुंचने के साथ ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया था। तभी से स्वजन उसके शव को भारत लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए हर पल गहरे दर्द के साथ गुजर रहा है। वहीं, सोमवार को मनिंदर के ममेरे भाई हरप्रीत सिंह को उसका शव मिल जाएगा। इसके बाद हरप्रीत अपने भाई मनिंदर के शव को भारत भेजने की प्रकिया पूरी करेंगे। मनिंदर के रिश्तेदार कुलदीप ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण हरप्रीत को मनिंदर का शव नहीं मिल पाया था। सोमवार को उन्हें शव मिलेगा। इसके बाद लगभग १० दिन में शव भारत पहुंच जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.