Move to Jagran APP

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका में कहर बरपायेंगे हरियाणा के नवदीप सैनी, भारतीय वनडे टीम में चयन

IND Vs SA हरियाणा के स्टार खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM (IST)
IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका में कहर बरपायेंगे हरियाणा के नवदीप सैनी, भारतीय वनडे टीम में चयन
IND Vs SA: भारतीय वनडे टीम में नवदीप सैनी का चयन।

पानीपत, [राजेश शर्मा]। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। टेस्ट सीरीज में भारत को एक बार फिर हार का स्वाद चखना पड़ा। भारत ने टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाई। अब 19 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होना है। वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हो चुका है। भारतीय वनडे टीम में हरियाणा के स्टार तेज बालर का भी चयन हुआ है। जो दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी खेमे की बखिया उधेड़ने का मद्दा रखता है।   

loksabha election banner

वनडे टीम में नजर आएगा ये तेज गेंदबाज

हरियाणा के करनाल से संबंध रखने वाले नवदीप सैनी को आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। नवदीप सैनी को मोहम्मद सिराज के विकल्प के तौर पर रखा गया है। ऐसे में एक बार फिर से नवदीप सैनी भारतीय जर्सी में नजर आएंगे। नवदीप सैनी अब तक 8 वनडे, 11 टी20 और 2 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

टीम में निभा सकते हैं अहम भूमिका

नवदीप सैनी आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम की ओर से अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि नवदीप सैनी हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौर पर गए थे। इस दौरे पर सैनी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। सैनी ने इस दौरान 11 विकेट चटकाए थे। ऐसे में सैनी को दक्षिण अफ्रीका की कंडिशन में खेलने का अच्छा खासा अनुभव हो चुका है। जो आने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

परिवार ने जताई खुशी

नवदीप सैनी के इंडिया टीम में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया में चयन होने पर परिजनों ने कहा कि बेटे का टीम इंडिया में चयन होने से पूरा परिवार खुश है। आशा करते हैं कि वे अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही परिजनों ने कहा कि इससे पहले नवदीप सैनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। तो हमने सोचा था कि लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार इस बार सब साथ मिलकर मनाएंगे। लेकिन अब उनका टीम में चयन होने के बाद ऐसा संभव नहीं।   

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज का शेड्यूल

 तारीख                       मैदान                         समय

19 जनवरी         बोलैंड पार्क, पारल                2 बजे  

21 जनवरी         बौलेंड पार्क, पारल                2 बजे

23 जनवरी         न्यूलैंड्स, केपटाउन              2 बजे    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.