Move to Jagran APP

बढ़ रही पशुओं की चोरी, यमुनानगर से ले जाकर बेच रहे उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड की मंडियों में

हरियाणा से पशुओं की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर उत्‍तर प्रदेश से सटे यमुनानगर में। यहां से पशुओं को चोरी करके उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड की मंडियों में बेचा जा रहा है। पुलिस ने पशु चोरों को हिरासत में लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 02:47 PM (IST)
बढ़ रही पशुओं की चोरी, यमुनानगर से ले जाकर बेच रहे उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड की मंडियों में
यमुनानगर में पशु चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पानीपत यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर से पशुओं को चोरी कर उप्र, उत्तराखंड की मंडियों में बेचा जा रहा है। सीआइए टू की टीम ने दो पशु तस्करों को पकड़ा। उनके हवाले से यह पर्दाफाश हुआ है। यह आरोपित लंबे समय से पशु चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपित लापरा निवासी जान मोहम्मद व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दुमझेड़ा निवासी सोनू रादौर, प्रतापनगर व छछरौली थाना एरिया से 50 से अधिक पशु चोरी कर चुके हैं। इन पशुओं को वह मंडियों में बेचते थे। जिससे उन्हें पशु की पूरी कीमत मिलती थी। सीआइए टू ने इन आरोपितों को रिमांड पर लिया है। इनसे कई अन्य वारदातें व पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

दरअसल, सीआइए टू ने रादौर से फाइबर की गाड़ी चोरी करने के आरोप में कलानौर बॉर्डर से चेकिंग के दौरान जान मोहम्मद व सोनू को पकड़ा था। आरोपितों से महेंद्रा पिकअप बरामद की गई। यह पिकअप 26 अक्टूबर को रादौर से चोरी की गई थी। यह गाड़ी लाड़वा निवासी साहिल की थी। वह रादौर में फाइबर लोड करने के लिए आया था। यही से जान मोहम्मद व सोनू ने गाड़ी चोरी की। इस मामले में रादौर थाने में केस दर्ज हुआ था।

गाड़ी पर लगा दी थी फर्जी नंबर प्लेट :

आरोपित जान मोहम्मद व सोनू ने चोरी के बाद इस महेंद्रा पिकअप को पेंट करा दिया और इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। दोनों आरोपित पशु चोरी की वारदात करने लगे। नौ नवंबर की रात को मुजाफ्त कलां से पशु चोरी किए। यहां से उन्होंने दो भैंस व एक कटड़ी को चोरी किया। सीआइए टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि जान मोहम्मद पर पहले भी पशु तस्करी के केस दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपित जान मोहम्मद पशु तस्करों के गिरोह में शामिल था। इस गिरोह के चार सदस्यों को उप्र पुलिस ने पकड़ा है। इसके बाद से यह अकेला रह गया था। इसने अपने साथ सोनू को मिलाया और फिर से पशु चोरी करने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.