Move to Jagran APP

हड़ताल को देखते हुए बिजली पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगेंगे

जागरण संवाददाता पानीपत आल हरियाणा पावर संबंधित बिजली-पानी कर्मचारियों की हड़ताल को

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 08:23 AM (IST)
हड़ताल को देखते हुए बिजली पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगेंगे
हड़ताल को देखते हुए बिजली पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगेंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

आल हरियाणा पावर संबंधित बिजली-पानी कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए निगम ने व्यापक प्रबंध किए हैं। सभी सब-स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कर्मचारियों की दो यूनियन हैं। एचएसइबी वर्कर यूनियन से संबंधित सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के स्थान पर कांट्रेक्टर से कर्मचारी लिए जाएंगे। रात 10 बजे से ही कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

बिजली वितरण निगम के ए्क्सईएन संजीव शर्मा ने बताया कि पानीपत में चार सब-डिविजन में से माडल टाउन और किला सब-डिविजन में मेंटेनेंस का काम प्राइवेट कंपनी सूर्या के हाथों में है। दो सब-डिविजन सनौली रोड और सब-अर्बन सब डिविजन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों का प्रबंध किया है। बिजली आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डीसीपी सतीश वत्स से भी पावर हाउसों की सिक्योरिटी का बात की जा चुकी है। सभी पावर हाउस पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। छह लोडिड ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध

छह लोडिड ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए गए। कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आती है तो तुरंत बदला जाएगा। इसके अतिरिक्त क्रेन का प्रबंध भी बिजली निगम ने किया। सनौली सब-डिविजन पर 22 कर्मचारी कांट्रेक्ट लगाए जाएंगे।

कर्मचारियों की दो यूनियन

बिजली कर्मचारियों की दो यूनियन है। जिनमें एक यूनियन वामदल से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशन मुख्यालय हिसार की है। दूसरी यूनियन भिवानी मुख्यालय से संबंधित है। हिसार से संबंधित यूनियन के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे। एक यूनियन के हड़ताल में शामिल न होने से निगम ने राहत की सांस ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.