इसी सप्ताह में मिलने लगेगा बेसहारा गोवंश को सहारा
जागरण संवाददाता पानीपत शहर में बढ़ते बेसहारा गोवंश की संख्या को देखते हुए विधायक प्रम
जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में बढ़ते बेसहारा गोवंश की संख्या को देखते हुए विधायक प्रमोद विज ने नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान समस्या का जल्द समाधान निकालने के लिए मंथन किया गया। विधायक ने कहा कि बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं, गोअभयारण्य में छोड़ा जाए। इसके लिए दानवीरों के साथ -साथ सरकार से फंड लाएंगे। फंड की कमी नहीं रहने देंगे।
आयुक्त सुशील कुमार ने दैनिक जागरण से कहा कि इसी सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। टीम बनाकर बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।
1500 से अधिक गोवंश
शहर की सड़कों पर 1500 से अधिक बेसहारा गोवंश घूम रहा है। कूड़ा-कर्कट ही इनका भोजन है। इनकी वजह से हादसा होने की आशंका रहती है। सामाजिक लोग गोवंश को पकड़वाने में सहायता देने लिए तैयार हैं, लेकिन प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा।
---------------------
विधायक के साथ बैठक हो चुकी है। एक सप्ताह में बेसहारा गोवंश को पकड़ा जाएगा। इसके लिए दानवीरों और सरकार से फंड लाने की व्यवस्था होगी।
सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम पानीपत
सांड ने मारी बाइक सवार को टक्कर गंभीर रूप से घायल
शहर की सड़कों और कालोनियों में बेसहारा गोवंश की वजह से हादसे हो रहे हैं। वीरवार को विराट नगर वासी युवक वंश बाइक पर घर से आठ मरला कालोनी की तरफ जा रहा था। परुथी चौक के नजदीक सांड का झुंड आपस में लड़ पड़ा। एक सांड ने वंश मग्गू की बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने खून से लथपथ वंश मग्गू को उठाया और रविद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया। वंश के सिर मेआठ टांके आए हैं। हेल्पिग यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान प्रवीण वर्मा ने कहा कि शहर में सड़कों पर बेसहारा गोवंश के कारण हादसे हो रहे हैं। प्रशासन व नगर निगम का चाहिए कि बेसहारा गोवंश को गोशाला में भेजे।