ईको में सीट नीचे छिपाकर गांजा पत्ती बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
सीआइए-टू पुलिस ने खोजकीपुर निवासी विनोद कुमार को पचास किलो गांजापत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित विनोद ने गांजे को अपनी ईको गाड़ी में सीट के नीचे छिपाकर रखा था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:37 AM (IST)
जासं, समालखा: सीआइए-टू पुलिस ने खोजकीपुर निवासी विनोद कुमार को पचास किलो गांजापत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित विनोद ने गांजे को अपनी ईको गाड़ी में सीट के नीचे छिपाकर रखा था। वह बिहोली की तरफ जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
सीआइए टू में तैनात एएसआइ राजबीर सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें