Move to Jagran APP

ससुराल वालों की घिनौनी करतूत, कर्ज उतारने को दांव पर लगा दी बहू की आबरू

अंबाला में ससुराल वालों ने कर्ज उतारने के लिए विवाहिता को अवैध संबंध बनाने पर मजबूर किया। महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 05:43 PM (IST)
ससुराल वालों की घिनौनी करतूत, कर्ज उतारने को दांव पर लगा दी बहू की आबरू
ससुराल वालों की घिनौनी करतूत, कर्ज उतारने को दांव पर लगा दी बहू की आबरू

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में ससुराल वालों की घिनौनी करतूत सामने आई है। कर्ज उतारने के लिए अपनी बहू को दूसरे से अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। किसी तरह से महिला वहां से भाग निकली। अपने बेटे के साथ वह मायके पहुंच गई और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

loksabha election banner

ससुरालियों ने अपना कर्ज उतारने के लिए अपनी बहू को ही अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि ससुरालियों ने दबाव बनाया है कि जिनसे उन्होंने कर्ज लिया है, उनसे अवैध शारीरिक संबंध बनाए ताकि उनका कर्ज उतर सके। 

विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट भी की गई। महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मीडिएशन-कम-काउंसिलिंग सेंटर एडीआर आफिस अंबाला शहर ने भी अपनी कार्रवाई की, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। 

महिला की दूसरी शादी हुई 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दूसरी शादी सूरज के साथ हुई थी। उसकी पहली शादी के पंचायत में तलाक हुआ था। दूसरी शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारपीट करते। 

पति शराब के नशे में रहता

ससुराल वालों ने कर्ज लिया था, जबकि इस कर्ज को उतारने के लिए ससुराल से दहेज में लाखों रुपये लाने का दबाव बनाते रहे। उसका पति चालक है और शराब के नशे में रात भर कई बार घर नहीं आता। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने जिन से कर्ज ले रखा था, उनसे अवैध शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करते। किसी तरह से वह बचकर अपने मायके आ पहुंची। यहां से भी उनके बेटे को छीनकर ले जाने की कोशिश ससुराल वाले करते हैं। इसी पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.