Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में नहीं जा सकते तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या होगा : ओमप्रकाश चौटाला

रिहाई बाद पहली बार पानीपत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सेक्टर 13-17 में प्रेम सिंह भालसी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात काफी खराब हो चुके हैं। जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल अपने गृह जिले में नहीं जा सकते तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 09:21 AM (IST)
मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में नहीं जा सकते तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या होगा : ओमप्रकाश चौटाला
मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में नहीं जा सकते तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या होगा : ओमप्रकाश चौटाला

पानीपत, विज्ञप्ति : रिहाई बाद पहली बार पानीपत पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सेक्टर 13-17 में प्रेम सिंह भालसी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात काफी खराब हो चुके हैं। जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल अपने गृह जिले में नहीं जा सकते तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा। प्रदेश के लोगों ने मौजूदा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार से लोग काफी नाराज हो चुके हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी। इस दौरान ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं ओमप्रकाश चौटाला के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। इस अवसर पर रणबीर देशवाल, वैभव देशवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.