Move to Jagran APP

पत्‍नी से विवाद के बाद अकेले रह रहा था पति, सुबह कमरे में जला मिला शव

यमुनानगर में पत्‍नी से विवाद के बाद अलग रह रहे पति की मौत हो गई। पति का शव जली हालत में मिला। पड़ोसी के लोगों ने सुबह देखा कि कमरे से धुआं आ रहा है। जाकर देखा गया तो ऑटो चालक का शव जला पड़ा था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:28 AM (IST)
पत्‍नी से विवाद के बाद अकेले रह रहा था पति, सुबह कमरे में जला मिला शव
कमरे में एक युवक का जला हुआ शव मिला।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमरे में एक युवक का जला हुआ शव मिला है। कमरे से धुआं आने से पड़ोसियों ने जाकर देखा तो कमरे में झुलसा हुआ शव पड़ा था। मृतक का पत्‍नी से विवाद चल रहा था और अलग रह रहा था।

loksabha election banner

किराये के मकान में रहता था

फर्कपुर थाना क्षेत्र की तारापुरी कालोनी में 30 वर्षीय गौरव आहुजा की संदिग्ध रूप से आग लगने से मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने उसके कमरे से धुंआ उठते देखा, तो माैत का पता लगा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम भी जांच कर रही है। मृतक गौरव आहु़जा यहां किराये के मकान में अकेला रहता था। वह ऑटो चलाता था।

सात साल पहले हुई थी शादी

गौरव आहुजा की सात साल पहले शादी हुई थी। इस शादी से एक बच्चा है। शादी के कुछ दिनों बाद दंपती के बीच विवाद रहने लगा। करीब दो साल पहले पत्नी गौरव को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही वह अकेला यहां तारापुरी कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था।

देर रात आया था कमरे पर

बताया जा रहा है कि गौरव अक्सर देर रात ही कमरे पर आता था। शुक्रवार की रात को भी वह देरी से आया। रात को वह कमरे पर सोया हुआ था। सुबह आसपास के लोगों ने देखा, तो कमरे से धुंआ उठ रहा था। पूरे कमरे में आग लगने की वजह से निशान पड़े हुए थे। अंदर बेड पर आग से झुलसा हुआ गौरव मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक के पिता पवन कुमार का कहना है कि इस तरह से आग नहीं लग सकती। उसे जरूर किसी ने मारा है। उसका ससुराल वालों से भी विवाद चल रहा था। हमें शक है कि उन्होंने ही गौरव की हत्या की है। वहीं जांच अधिकारी एसआइ प्रमोद वालिया ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.