Move to Jagran APP

शादी के 15 साल बाद भी नहीं हुई संतान, पति देता था ताने, कैथल में महिला ने की आत्महत्या

पति मारपीट भी करता था। पांच साल पहले महिला ने अपने भाई की बेटी को गोद भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद विवाद कम नहीं हुआ। झगड़े से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:26 PM (IST)
शादी के 15 साल बाद भी नहीं हुई संतान, पति देता था ताने, कैथल में महिला ने की आत्महत्या
मृतका के भाई ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करवाया है।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। गांव क्योड़क में शनिवार रात को एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद क्योड़क पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। मायका पक्ष का आरोप है कि 15 साल पहले महिला की शादी हुई था। लेकिन विवाह के बाद कोई औलाद नहीं हुई तो पति ताने मारने हुए झगड़ा करने लगा। यहां तक कि मारपीट भी की जाती थी। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर भाई ने पांच साल पहले अपनी एक बेटी बहन को गोद दे दी। लेकिन इसके बावजूद विवाद कम नहीं हुआ। विवाहिता ने झगड़े से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। क्योड़क चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पति की गिरफ्तारी को लेकर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भाई ने अपनी एक बेटी भी दी थी गोद

टोहाना निवासी इंद्रपाल ने बताया कि बहन रेखा की शादी क्योड़क निवासी सन्नी के साथ की थी। विवाह के बाद उसकी बहन के यहां कोई औलाद नहीं हुई। उसने अपनी बेटी बहन को गोद दे दी। गोदनामा भी लिखवाया गया। लेकिन उसका जीजा इसके बाद भी उसकी बहन के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट करता था। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।

शनिवार को भी किया था झगड़ा, भाई को किया फोन

मृतका के भाई ने बताया कि शनिवार दिन में भी आरोपित ने उसकी बहन के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की। इसकी सूचना उसकी बहन ने फोन कर उसे दी। घरेलू कलह के चलते उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वह कैथल पहुंचा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया

क्योड़क पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.