Move to Jagran APP

नशे में पति ने पत्‍नी की कर दी हत्‍या, पेट में घोंप दी कैंची

कुरुक्षेत्र में नशे में पति ने पत्‍नी के पेट में कैंची घोंप कर हत्‍या कर दी। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:55 PM (IST)
नशे में पति ने पत्‍नी की कर दी हत्‍या, पेट में घोंप दी कैंची
नशे में पति ने पत्‍नी की कर दी हत्‍या, पेट में घोंप दी कैंची

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र के गांव कनीपला में पति ने पत्नी को पेट में कैंची घोंप कर हत्या कर दी।  बताया जा रहा है कि पति ने नशे की हालत में पत्नी के पेट में कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कई दिन अस्पताल में उपचार चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।

loksabha election banner

सदर थाना पुलिस के अंतर्गत गांव कनीपला में 16 सितंबर की रात को राजकुमार व उसकी पत्नी मंजू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। राजकुमार नशे की हालत में था और उसने अपना आपा खो दिया। राजकुमार ने अपनी पत्नी मंजू के पेट में कैंची घोंप दी। कैंची लगने से मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई।

17 सितंबर की सुबह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। 18 सितंबर को मंजू की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सही समय पर उपचार न होने के कारण उसके सारे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। कैंची के वार से पेट की आंतें कट गई थी। जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने ही सदर थाना पुलिस ने मंजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया। मंजू के पास 17 साल की बेटी प्रेरणा व 16 साल का एक बेटा है।

राजकुमार करता है दर्जी का कार्य

कनीपला निवासी राजकुमार दर्जी का काम करता है। जिस रात उसने अपनी पत्नी मंजू के पेट में कैंची घोंपी, उस समय कैंची उसके पास ही पड़ी थी। उसने गुस्से में आकर पत्नी के पेट में कैंची से वार किया था, जो भारी पड़ा और मंजू की जान ले बैठा।

राजकुमार था नशे का आदी

जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजकुमार नशा करने का आदी था। अकसर शराब के नशे में उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था। 16 सितंबर को भी नशे की हालत में उसका अपनी पत्नी मंजू के साथ झगड़ा हुआ था। राजकुमार के बच्चे भी उसके नशे की आदत से दुखी थे।

बेटी की शिकायत पर किया हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने मृतका मंजू की बेटी प्रेरणा की शिकायत पर राजकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रेरणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने कैंची से उसकी मां मंजू के पेट में वार किया था, जो उसकी मौत का कारण बना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.