शराब पीने से रोकने पर पत्नी की गला घोंट कर हत्या Panipat News
शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बेटी ने सौतेले पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पानीपत, जेएनएन। हरिसिंह कॉलोनी में शराब पीने से रोकने पर ई-रिक्शा चालक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपित पहले भी पत्नी को गला घोटकर हत्या करने की धमकी देता था। आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।
घटना रात 2:30 बजे की है। मूलरूप से बिहार के जिला सिवान के बिशंभपुर और वर्तमान में हरिङ्क्षसह कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय चांदनी ने बताया कि वह कॉलोनी में ही नेहरू पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसका 10 वर्षीय छोटा भाई शुभम है। करीब तीन साल पहले 32 वर्षीय मां गीता ने विवाद में पिता पप्पू माझी को छोड़ दिया था। मां उसे व भाई को लेकर पानीपत आ गई। यहां पर ई-रिक्शा चालक उत्तर प्रदेश के शामली के मनेठ गांव के 35 वर्षीय धर्मेंद्र से शादी कर ली। धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है। वह हर रोज शराब पीकर मां के साथ झगड़ा करता था। मां शराब पीने से मना करती थीं तो पिता गला घोंटकर हत्या करने की धमकी देता था। शनिवार रात आठ बजे पिता शराब के नशे में घर लौटा। मां ने उसे टोक दिया कि नवरात्र चल रहे हैं। इसके बावजूद शराब पीकर आ गए। दोनों में झगड़ा हो गया। वह और भाई सो गए। सुबह छह बजे नींद खुली तो उसने मां गीता को आवाज लगाई। मां फोल्डिंग (चारपाई) पर मृत पड़ी थी। इसकी सूचना उसने बुआ अमरेश को दी। पिता धर्मेंद्र मां की हत्या करके घर से चला गया। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंची।
पत्नी की हत्या कर फुटपाथ पर सो गया
किला थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपित धर्मेंद्र संजय चौक पर फुटपाथ पर सो गया। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से पता चला। आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी गीता ने उसे शराब पीने से रोका था और झगड़ा भी किया था। इसी वजह से उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।