Move to Jagran APP

मानव सेवा हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए : कांता कपूर

कांता कपूर ने क्लब पानीपत मिड टाउन द्वारा कोविड-19 में किए गए कार्यो का लेखा-जोखा जांचने के बाद सराहना की। इस दौरान विधवा हरबीर कौर को उनकी बेटी की शादी के लिए एक एफडी कराकर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 08:15 AM (IST)
मानव सेवा हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए : कांता कपूर

जागरण संवाददाता, पानीपत : इनर व्हील क्लब पानीपत मिड टाउन का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर ने अधिकारिक दौरा किया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। निवर्तमान प्रधान अनीता बतरा ने इनर व्हील प्रार्थना की।

loksabha election banner

कांता कपूर ने क्लब पानीपत मिड टाउन द्वारा कोविड-19 में किए गए कार्यो का लेखा-जोखा जांचने के बाद सराहना की। इस दौरान विधवा हरबीर कौर को उनकी बेटी की शादी के लिए एक एफडी कराकर दी गई। साथ जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल व खाने का सामान बांटा गया। लड़की को उसकी पढ़ाई के लिए फीस दी गई। क्लब की संपादिका डाइटिशियन पूनम जागलान ने डिस्ट्रिक्ट का संक्षिप्त परिचय दिया।

कांता कपूर ने कहा कि पूरी टीम जिस तरह से कार्य कर रही है, वो सराहनीय है। आप शहर वासियों के लिए हमेशा आशा की किरण बने रहें। मानव सेवा हम लोगों के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरणा देने के साथ विलुप्त होते तालाबों को बचाने की दिशा में भी काम करने का आह्वान किया। उप प्रधान प्रियंका दुआ ने उनका आभार जताया। इस मौके पर निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एवं एसी मेंबर सीमा चोपड़ा, पीडीसी नीरू गुगलानी, जोन क्लब काउंसलर माला अवस्थी, जोनल क्लब को-ऑर्डिनेटर कंचन सागर, प्रधान मंजरी गोयल, उप प्रधान प्रियंका दुआ, सचिव कविता गोयल, कोषाध्यक्ष शालू गोयल, आईएसओ रुचि बजाज, निवर्तमान प्रधान अनीता बत्रा, पूर्व प्रधान ज्योति रहेजा, मोनिका बठला मौजूद रही।

बेटी बचाने की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान चलाया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गांव उग्राखेड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर्स ने बेटी बचाने की शपथ ली। सुपरवाइजर सरोज ने कहा कि बेटियों के जन्म पर खुशी मनाएं और थाली बजाएं। लिग भेद न करें, बेटा-बेटी को एक समान समझें। बेटियों को पढ़ाना है, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करनी है। इस मौके पर शीला, संतोष, रेखा, कमलेश, चेष्टा, सुनीता, निर्मला, कौशल्या, बीना,अनिता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.