अंबाला में अस्पताल संचालक की काली करतूत, नशीली चाय पिला बनाया हवस का शिकार, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
अंबाला शहर में अस्पताल संचालक की काली करतूत सामने आई है। आरोपित ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। वीडियो बना ली। चंडीगढ़ जीरकपुर के होटल में लेकर जाता। महिला को ब्लैकमेल कर संबंध बनाता था।
अंबाला, जेएनएन। अंबाला शहर के एक अस्पताल में ओवरटाइम की आड़ में अत्याचार होता रहा। महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसकी वीडियो बना ली गई। इसके बाद महिला काे आरोपित मालिक अलग-अलग होटलों में भी लेकर जाता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। यहां तक महिला को वीडियो वायरल करने का डर दिखा डाक्टरों से भी संबंध बनाए जाने का दबाव बनाया। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
विजय नगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। उसकीदो बेटियां हैं। उसका पति प्राइवेट काम करता है। 2019 में एक निजी अस्पताल बना था। उसके पति ने इस अस्पताल में कैंटीन खोलने के बारे में पता किया। अस्पताल का खुद को मालिक बताने वाले युवक ने कैंटीन के लिए हामी भर दी और जुलाई 2019 में कैंटीन शुरू कर दी गई। कैंटीन पर कभी वह और कभी उसका पति बैठने लगे। नया अस्पताल होने के कारण कैंटीन नहीं चल सकी। इसी दौरान अस्पताल के मालिक ने रिसेप्शन समेत अन्य काम की नौकरी का ऑफर दिया। इसकी एवज में 6 से 7 हजार रुपये वेतन देने की बात की। इसके साथ ही अस्पताल में टिफिन सर्विस शुरू कर दी।
नशीली चाय पिलाकर बनाया वीडियो
पीड़िता ने बताया कि कभी-कभी अस्पताल में रात को मरीज रहते थे, इस कारण उसे भी रात को रोक लिया जाता था। ओवरटाइम देने की बात कही जाती थी। नवंबर में उसे रात को रोक लिया गया। आरोपित ने चाय पीने के बहाने उसे अपने कमरे में बुला लिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी का आरोपित अस्पताल मालिक ने फायदा उठाया। आरोपित ने दुराचार किया। उसने छूटने का भी प्रयास किया। परंतु आरोपित ने उसे मोबाइल में वीडियो का डर दिखाया।
डाक्टर से संबंध बनाने का बनाया दबाव
इसके बाद पीड़िता ने दिसंबर में परेशान होकर नौकरी छोड़ दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे डाटा एंट्री का काम होने का बहाना बनाकर बुलाता रहा। यहां से मुझे चंडीगढ़, जीरकपुर के होटल में लेकर जाता था। हर बार वीडियो वायरल करने का डर दिखाता रहा। इसके बाद अक्टूबर में आरोपित कहने लगा कि उसका फार्मा का काम है और उसके काम में डाक्टर की जरूरत है। इस कारण डाक्टर से भी संबंध बनाने पड़ेंगे। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दे दी।
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें