पैड वुमेन को गृहमंत्री अमित शाह का निमंत्रण, एक मौत के बाद हरियाणा की डॉक्टर ने छेड़ी मुहिम Panipat News
यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पायल रावत की दिनचर्या भी दूसरे चिकित्सकों की तरह ही थी लेकिन अब यह बदल गया है और खास हो गया है।
पानीपत/यमुनानगर, [पोपीन पंवार]। प्रोफेसर कॉलोनी की पैड वुमेन डॉ. पायल रावत को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बुलावा आया है। शाह के यहां से आए फोन पर उनको 25 दिसंबर के बाद दिल्ली आने का न्योता मिला है। डॉ. पायल के अनुसार उनके पास आए फोन पर उनको पैड वूमेन से ही संबोधित किया गया। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनको केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से कॉल आएगी।
इसलिए कहते हैं पैड वुमेन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पायल रावत के जानकार की पत्नी की गर्भाशय कैंसर से मौत ने उनकी सोच को बदला। उन्हें पता चला कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर व अन्य बीमारियां गंदे सेनेटरी पैड के उपयोग से बढ़ रही हैं तो इसके खिलाफ उन्होंने मुहिम छेड़ दी। अभी तक 11 हजार महिलाओं को हाइजेनिक पैड (जमीन पर गिरते ही तीन दिन में हो जाती नष्ट) के बारे में जागरूक व पैड उपलब्ध करा चुकी हैं। अब उनका एक करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। 400 मशीनें ऐसे स्थानों पर लगाई जाएंगी, जहां महिलाओं का ज्यादा आना जाना है। यहां से पैड निशुल्क उपलब्ध होगी। इस कार्य से इनको पैड वूमेन कहा जाने लगा है।
ये भी पढ़ें: मिलिये 'पैड वुमेन' से, अनोखी मुहिम से महिलाओं की मसीहा बनी हरियाणा की यह डॉक्टर
जीएनजी कॉलेज से की शुरूआत
महिलाओं को पैड उपलब्ध कराने के लिए यमुनानगर के जीएनजी कॉलेज में पहली मशीन लगाई गई है। नगर निगम से बातचीत कर 28 मशीन लगाने के लिए स्थान तय हो गया है। आर्थिक मजबूरी में ग्रामीण महिलाएं महंगा पैड नहीं खरीद सकती। उत्पादन करने वाली फर्म के संचालक से बात की तो वह भी सामाजिक मुहिम में आहुति डालने के लिए तैयार हो गए। चंद पैसों में पैड तैयार हो जाती है।