राम मंदिर की नीव में यमुना, सरस्वती और कपालमोचन का पवित्र जल का होगा प्रयोग
श्री राम मंदिर केे शिलान्यास में इसकी नींव में यमुना सरस्वती और कपालमोचन सरोवर के पवित्र जल का प्रयाेग होगा। इसमें ऋणमोचन सरोवर और सूरजकुंड के जल का प्रयोग होगा।
यमुनानगर, जेएनएन। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर और निर्माण पूजन में हरियाणा की भी भागीदारी होगी। हरियाणा से संत समाज राज्यभर से पवित्र नदियों व सरोवरों का जल लेकर अयोध्या जाएगा। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के शिलान्यास में इस पवित्र जल का प्रयाेग होगा। हरियाणा से संत समाज और राम भक्तों का दल यह जल लेकर अयोध्या जाएगा। इसके लिए यहां हथनी कुंड बैराज पर खास पूजा-अर्चना और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री राम मंदिर की नींव में यमुना नदी, सरस्वती, कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर और सूरजकुंड के जल का प्रयोग होगा। रविवार को संत समाज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इन पवित्र स्थानों से जल एकत्रित किया। हथनीकुंड बैराज पर मुख्य आयोजन हुआ। बैराज पर पूजा अर्चना के बाद यमुना नदी का जल क्लश लेकर विहिप के पदाधिकारी संघ प्रांत कार्यालय रोहतक के लिए रवाना हुए।
संत समाज व आरएसएस पदाधिकारियों ने किया जल एकत्रित, हथनीकुंड बैराज पर हुआ मुख्य कार्यक्रम
यहां से यह जल राम जन्म भूमि ले जाया जाएगा। राम भक्तों ने विदेश की नदियों का जल भी पूजन के लिए सौंपा। ङ्क्षहदू जागरण मंच की इकाई बेटी बचाओ के जिलाध्यक्ष सोम प्रकाश और उनकी पत्नी कमल ने कंबोडिय़ा की पुलेन नदी का जल सौंपा। इसके अलावा राम भक्त राजकुमार नारंग ने 12 पवित्र नदियों का जल संत समाज को सौंपा।
अजात आश्रम के महंत स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती व आरएसएस के जिला संघ चालक एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा कि लंबे संघर्ष व प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य 5 अगस्त को पूजा अर्चना के उपरांत शुरू कर दिया जाएगा।
देश की सभी पवित्र नदियों का जल पूजा में शामिल किया जाएगा। यमुना, सरस्वती, कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर का पवित्र जल लेकर आरएसएस, विहिप के अधिकारी व संत समाज अयोध्या पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2020: पिता की चिट्ठी ने रोम-रोम में भर दिया था देश पर मर-मिटने का जज्बा
यह भी पढ़ें: सिंधिया व सचिन के बाद हरियाणा के नेता के बगावत के सुर, कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने कहा- सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री वाले ग्रुप में शामिल होना भी अपराध
यह भी पढ़ें: हौसला था ..और रेत में बसाया खुशियों का चमन, हरियाणा के किसान ने लिखी कामयाबी की नई कहानी
यह भी पढ़ें: रेहड़ी पर चाय बेचने वाले पर निकला पाैने 51 करोड़ का बैंक लोन, जानें कैसे हुआ खुलासा
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें