पानीपत शहर में भजन संध्या में खेली फूलों की होली
ाजन संध्या का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविद देव गिरी के पानीपत आगमन पर हुआ।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जैसे ही भजन गायक साहिल सांवरिया दीपक सांवरिया की जोड़ी ने श्याम हो जो साथ चिता भला कैसी, हो रहे सब काम कृपा इसकी कैसी भजन गाया तो बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर अंसल में मौजूद सभी भक्त झूम उठे। भजन संध्या का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविद देव गिरी के पानीपत आगमन पर हुआ। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। संकीर्तन में अंसल श्याम बाबा के भजनों से गूंज उठा।
अंसल में बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर व वेद विद्यालय का निर्माण स्वामी गोविद देव गिरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह मंदिर व वेद विद्यालय दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
अपना रिपोर्ट कार्ड देने पानीपत आया हूं
स्वामी गोविद देव गिरी ने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद मैंने अपना अभियान का कार्य पानीपत से शुरू किया था। एक साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड पानीपत को देने आया हूं। उन्होंने कहा कि आनंद मूर्ति गुरुमां गन्नौर वालों ने एक करोड़ रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए अनुदान दिया है। अयोध्या में ऐतिहासिक राममंदिर बन रहा है। पांच सौ साल के बाद यह अवसर मिला है। युगों-युगों तक श्रीराम की महिमा सुनाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण में पूरा देश बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। पंचक काल में राम मंदिर का बनना बड़ा सौभाग्य है। जो लोग राम मंदिर निर्माण की सेवा में जुड़ रहे हैं। उन्हें प्रभु की असीम कृपा मिलेगी। संकीर्तन के साथ फूलों की होली खेली गई। समापन भंडारा लगाया गया।