पर्यावरण जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी में हिमालय सदन ने मारी बाजी
दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता विषय पर अंतरसदनीय प्रतियोगिता हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता विषय पर अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें अरावली, हिमालय, नीलगिरी और शिवालिक सदन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरा चरण में एक शब्द में पहचान, तीसरे चरण में पर्यावरण दृष्टिकोण पर आधारित प्रश्न पूछे गए। चौथे चरण में बूझो तो जानें पहेली के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया। प्रतियोगिता में हिमालय सदन विजेता बना। इसमें दक्ष, शानवी और ध्वनि शामिल रहे। ¨प्रसिपल वीनिता कुमार तोमर ने उत्कृष्ट सदन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुनीता कुंडू, दीप्ति सिन्हा, अमिता, सोनल गिरधर और अनीता अरोड़ा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें