Move to Jagran APP

पहली भारत केसरी महिला से सुनें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी

भारत केसरी दंगल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान सोनिका काली रमन मलिक मंगलवार को दैनिक जागरण पानीपत के फेसबुक पेज पर लाइव होंगी। सोनिका पहलवान के रूप में अपने करियर और चुनौतियों के साथ आज की युवा पहलवानों को आगे बढ़ने के टिप्स देंगी। इसके साथ आम जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पाठकों से चर्चा करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:10 AM (IST)
पहली भारत केसरी महिला से सुनें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी
पहली भारत केसरी महिला से सुनें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी

जागरण संवाददाता, पानीपत : भारत केसरी दंगल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान सोनिका काली रमन मलिक बुधवार को दैनिक जागरण पानीपत के फेसबुक पेज पर लाइव होंगी। सोनिका पहलवान के रूप में अपने करियर और चुनौतियों के साथ आज के युवा पहलवानों को आगे बढ़ने के टिप्स देंगी। इसके साथ आम जीवन में स्वस्थ रहने के लिए चर्चा करेंगी। सोनिका काली रमन ने उस समय में भारत केसरी दंगल जीतकर इतिहास रचा था, जब कुश्ती को महिलाओं का खेल नहीं माना जाता था। वह भारत केसरी दंगल जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। सोनिका की इस सफलता के बाद भारतीय युवतियों ने देश में ही नहीं दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। कुश्ती में पदकों की झड़ी लगा दी। सोनिका बिग बॉस सीजन-5, खतरों के खिलाड़ी और जोर झटका जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहीं हैं। वह मशहूर पहलवान चंदगी राम की बेटी हैं। इसी वजह से सोनिका की कुश्ती के दांव-पेच में शुरू से ही रूचि थी। सोनिका अपने संघर्ष और सफलता की कहानी को खुद बयां करने के लिए आठ जुलाई मंलगवार को दैनिक जागरण पानीपत के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगी। फिलहाल सोनिका अमेरिका के कैलिर्फोनिया में हैं। वहीं से आप सभी से रूबरू होंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.