आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में किया प्रदर्शन
सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में धरना व प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला मंत्री नरेश ने की।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में धरना व प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला मंत्री नरेश ने की। आउटसोर्स के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिलकर कर्मचारियों को बाहर निकाल रहे है और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा। इसी के विरोध में धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक हटाए गए 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लिया जा सकता।
जिला मंत्री नरेश ने बताया कि पांच अक्टूबर को पंचकूला में सभी आउटसोर्स कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अवकाश की अपील कर गए थे। लेकिन इसके बावजूद सैलरी काट ली गई और इसके बाद 24 नवंबर को सांकेतिक धरना दिया गया। इसमें रात को ही ठेकेदार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 13 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के पत्र निकाल दिए। इस तरह के तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना भी नहीं दे सकते, यह हमारा मौलिक अधिकार है। इस मौके पर दिनेश, हरिश, शंकर, विजय व वीरेंद्र राणा मौजूद रहे।