Move to Jagran APP

Haryana weather update: हरियाणा का बदलेगा मैसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना

उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है लेकिन दक्षिण हरियाणा में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का आज असर दिखा सकता है। कल मौसम साफ रहेगा। लेकिन 10 मार्च को फिर बदलेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 02:54 PM (IST)
Haryana weather update: हरियाणा का बदलेगा मैसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तरी हरियाणा में बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी है। गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

पानीपत/ करनाल, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार शाम तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, लेकिन दक्षिण हरियाणा में मौसम शुष्क बना रह सकता है। आठ मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। 10 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा व पंजाब में देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया जो 14.0 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 94 फीसदी दर्ज की गई। हवा 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में आंशिक बादल छा सकते हैं। 10 मार्च से ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जिसका असर तापमान पर गिरेगा, तापमान सामान्य से एक बार फिर नीचे जा सकता है।

ओलावृष्टि हुई तो होगा व्यापक नुकसान

कृषि एवं कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप डबास ने कहा कि इस समय मौसम की परिस्थितियां बदल रही हैं, यदि बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई तो फसल को व्यापक नुकसान हो सकता है, क्योंकि अब गेहूं की फसल मैच्योर हो रही है। जिले में इस बार एक लाख 72 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः करनाल में सनसनीखेज घटना, पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, इस तरह रास्ते से हटाया

यह भी पढ़ेंः जींद में बुजुर्गों को निशाना बना रहा गिरोह, चाय पिलाकर लूट लेती हैं महिलाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.