Move to Jagran APP

Panipat Weather Update : दिसंबर में इस बार और ज्‍यादा सताएगी ठंड, टूट सकता है 10 साल का रिकॉर्ड

ठंड का प्रकोप अब लगातार बढ़ता जाएगा। दिसंबर में अभी और ठंड होगी। सोमवार कोई जगहों पर घना कोहरा छाया। वहीं दिसंबर में न्‍यूनतम तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान दो से तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 02:02 PM (IST)
Panipat Weather Update : दिसंबर में इस बार और ज्‍यादा सताएगी ठंड, टूट सकता है 10 साल का रिकॉर्ड
इस बार दिसंबर में ठंड और ज्‍यादा सताएगी।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। दिसंबर माह में ठंड का एक रिकार्ड बना सकता है। क्योंकि इसी माह में न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाता है। पिछले 10 सालों की स्थिति पर गौर किया जाए तो हर बार तापमान 2.0 से 4.0 डिग्री सेल्सियस के बीच चला जाता है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार ठंड नया रिकार्ड बना सकती है। न्यूनतम तापमान कितने नीचे जाएगा यह तो समय बताएगा, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार ठंड अधिक और लंबे समय तक चल सकती है। इसी माह शीत लहर चलने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। शीत लहर का यह सिलसिला जनवरी में भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

दिसंबर 2013 में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था तापमान

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में पाला जम गया था और तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्थिति यह हो गई थी कि ग्रास मिनीमम यानि धरती का तापमान माइनस में चला गया था। हांड कंपकंपा देने वाली ठंड थी। इस बार भी मौसम विभाग कुछ इसी प्रकार की ठंड का अनुमान लगा रहा है। शीत लहर में बढ़ोतरी इसलिए देखी जा सकती हैं क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी तो शुरू हो गई है और मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान कम हो जाता है। जो हवा चलती है वह शीत लहर में तब्दील हो जाती है।

पिछले 10 सालों में दिसंबर माह में ठंड का क्या रहा रिकॉर्ड

वर्ष न्यूनतम तापमान

2009 1.9 डिग्री सेल्सियस

2010 3.4

2011 1.2

2012 3.9

2013 0.2

2014 2.6

2015 3.4

2016 3.6

2017 4.6

2018 2.0

2019 4.6

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

सोमवार को यह रहा मौसम का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी। दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.