Move to Jagran APP

Haryana Monsoon Update News : हरियाणा में 3 दिन झमाझम मानसून की बारिश, टूटेगा रिकॉर्ड

Haryana Weather Forecast हरियाणा में तीन दिन मानसून की झमाझम बरसात होगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बदलेगा मौसम बरसात के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना बनी 13 जुलाई तक जारी रह सकता है सिलसिला।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 08:30 AM (IST)
Haryana Monsoon Update News : हरियाणा में 3 दिन झमाझम मानसून की बारिश, टूटेगा रिकॉर्ड
हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है।

करनाल, [प्रदीप शर्मा]। हरियाणा में मानसून का इंतजार खत्‍म। तीन दिन तक झमाझम बारिश होगी। 24 घंटे में होने वाली बरसात रिकार्ड बना सकती है। आज से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ मानसून की बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। 13 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 24 घंटे में होने वाली बरसात रिकार्ड बना सकती है। हालांकि बरसात का सिलसिला प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार तीन दिन तक जारी रह सकता है। इस समय मौसम की गतिविधियां मानसून की सक्रियता के अनुसार बनी हुई हैं। बरसात की आस लगाए बैठे किसानों के लिए यह बरसात संजीवनी प्रदान करेगी, क्योंकि धान रोपाई का काम अब भी पूरा नही हो पाया है। जिन किसानों ने पहले रोपाई कर दी थी, उन किसानों के खेतों में पानी के अभाव में दरार पड़ चुकी हैं। यदि आने वाले तीन दिनों में बरसात जारी रहती है तो पानी की किल्लत दूर होगी और धान की फसल में फुटाव भी अच्छा होगा।

जानिये देशभर में बने मौसमी सिस्टम की स्थिति

इस समय एक टर्फ रेखा पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कल तक उत्तर आंध्र और दक्षिण ओडिशा तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधियां यह रहेंगी

अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर पूर्व भारत और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात की प्रबल संभावना बनी हुई है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें : जानें दुनिया भर में क्‍यों मशहूर हो रहा है जालंधर का लिटिल मास्‍टर मेधांश, साफ्टवेयर कंपनी का सीईओ है 11 साल का बच्‍चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.