Haryana Weather Update: आज से बदल सकता है मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार, जानिए क्या है वजह
Haryana Weather Update मौसम में आज यानी छह मार्च से बदलाव देखा जा सकता है। बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन संभव अधिकतम व न्यूनतम तापमान में देखने को मिला उछाल।
करनाल, जेएनएन। Haryana Weather Update: मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम से ही देखने को मिल सकता है। शाम को बादल छा सकते हैं, रविवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी और हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 97 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम में व्यापक देखने को मिल सकता है।
आठ मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। इसके बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इधर कृषि एवं कल्याण विभाग ने डिप्टी डायरेक्टर डा. आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि मौसम की अनियमितताओं को देखते हुए किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई ना करें। मौसम की स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद ही गेहूं की फसल में सिंचाई करें।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा