Move to Jagran APP

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की ननद सर्वसम्मति से चुनी गईं पैक्स चेयरपर्सन, उप प्रधान बनें सुभाष ढूंढवा

हरियाणा के राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की ननद को पैक्स चेयरमैन चुना गया। पैक्स प्रबंध समिति के सभी 10 सदस्य रहे चुनावी बैठक में मौजूद। पीठासीन अधिकारी शमशेर सिंगवाल ने प्रबंधक सुभाष चंद्र की मौजूदगी में पूरी करवाई चुनावी कार्रवाई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:38 PM (IST)
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की ननद सर्वसम्मति से चुनी गईं पैक्स चेयरपर्सन, उप प्रधान बनें सुभाष ढूंढवा
हिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की ननद कलावती कुराड़ को पैक्‍स का चेयरपर्सन बनाया गया।

कलायत (कैथल), संवाद सहयोगी। कलायत स्थित दी कुराड़ पैक्स की चुनावी बैठक हुई। पीठासीन अधिकारी शमशेर सिंगवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पैक्स प्रबंध समिति के सभी 10 सदस्य मौजूद रहे। इनमें कलावती कुराड़, सुभाष चंद ढूंढवा, बलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, राजेश कुमार, जोेगेंद्र सिंह, देवी दयाल, अजमेर सिंह, खजांची व जीतकौर शामिल रही। चुनावी प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए पीठासीन अधिकारी के साथ प्रबंधक सुभाष चंद, जगबीर दुब्बल, लिपिक शिव प्रसन्न व अन्य पैक्स कर्मी मुस्तैद रहे।

loksabha election banner

बैठक में सर्वसम्मति से महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की ननद कलावती कुराड़ को चेयरपर्सन चुना गया। वाइस चेयरमैन की कमान सुभाष ढूंढवा को मिली। वर्ष 2018 से प्रबंध कमेटी के सदस्यों का आम चुनाव होना था। विभिन्न कारणों के चलते यह चुनाव सिरे नहीं चढ़ पाया। आखिरकार चुनावी शंखनाद हुआ और 24 दिसंबर 2021 को पैक्स प्रबंध कमेटी के 10 सदस्य चुन गए। इसके बाद सभी की नजरें पैक्स प्रबंध समिति के प्रधान और उप प्रधान पद पर रही। हालांकि पूर्व में पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर कई मर्तबा खींचतान देखी जाती रही है। इस बार समिति ने चुनाव की तारीख पर तारीख की बजाए पहली ही तारीख पर पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया को आपसी तालमेल से पूर्ण कर दिया।

आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की पेश की मिशाल

पैक्स समिति में दुब्बल, कुराड़, सिंणद, खेड़ी लांबा, कौलेखां, ढूंढवा व सजूमा गांव शामिल हैं। इसलिए सियासी सरगर्मी इन गांवों के साथ-साथ कलायत व जिला कैथल में रही, लेकिन सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए सर्वसम्मति से प्रधानगी का ताज कलावती कुराड़ व उप प्रधान की जिम्मेदारी सुभाष ढूंढवा को सौंपने का निर्णय लिया।

सभी ने दी एक-दूसरे को बधाई

सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर बलवान कुराड़, चंद्रपाल ढूंढवा, गुरनाम कुराड़, पंजाब सिंह, बलवान सजूमा, ईश्वर सिंह, बलदेव सिंह, धर्मपाल दुब्बल, जरनैल सिंह, हरी सिंह, अशोक कुमार, सुरेश कुमार और दूसरे गणमान्य लोगों ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि जगत में पैक्स का बड़ा योगदान है। पैक्स प्रबंध समिति के सदस्य किसानों से जुड़े मुद्दों को इसमें प्रमुखता से उठाते हैं। उनके सुझाव और किसानों की राय पर पैक्स से जुड़े सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य किए जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.