Move to Jagran APP

मंत्री संदीप सिंह ने कहा, नए अंदाज में हरियाणा की भूमि पर होगा खेलो इंडिया-2021

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा हरियाणा में नए अंदाज में खेलो इंडिया 2021 होगा। प्रदेश के खेल प्रागंणों को खेलो इंडिया के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 02:34 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 02:34 PM (IST)
मंत्री संदीप सिंह ने कहा, नए अंदाज में हरियाणा की भूमि पर होगा खेलो इंडिया-2021
मंत्री संदीप सिंह ने कहा, नए अंदाज में हरियाणा की भूमि पर होगा खेलो इंडिया-2021

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप  सिंह ने कहा कि 2021 में हरियाणा खेलो इंडिया को होस्ट करेगा। खेलो इंडिया का आयोजन नए अंदाज में किया जाएगा। इसको लेकर तमाम तैयारियां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में की जाएंगी। 

loksabha election banner

खेल मंत्री संदीप सिंह समाजसेवी स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता की पुण्यतिथि पर कीर्तिनगर में स्थित स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लाइब्रेरी में रक्तदान शिविर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। खेलमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 2021 मे खेलो इंडिया की मेजमानी करने का मौका हरियाणा को मिला है। इन खेलों को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों के खिलाडिय़ों, खेल विभागों, प्रशिक्षकों, फेडरेशन व कमेटियों से सुझाव शामिल किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया को लेकर प्रदेश के खेल मैदानों को देखा जा रहा है और इन खेल मैदानों को खेलो इंडिया के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। प्रदेश में इस बड़े आयोजन से खिलाड़ी व खेल प्रोत्साहित होंगे और नए खिलाडिय़ों की खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी। खेलमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के प्रदेश में आयोजन से एक अच्छा संदेश गया है। इस संदेश के बाद प्रदेश के खिलाड़ी एक्टिव मोड में आ गए हैं। इन खेलों से प्रदेश की खेल सुविधाओं में भी इजाफा होगा। 

 

अंगों के दान देने का लेना चाहिए सकंल्प

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल संस्था ने रक्तदान शिविर लगाकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा मिलती। इतना ही नहीं इस तरह के शिविर जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करते हैं। लोगों को रक्तदान के साथ अपने अंगों को भी दान करना चाहिए। उन्होंने स्वयं भी अपने शरीर के अंग दान देने का सकंल्प लिया हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.