Move to Jagran APP

हरियाणा खे‍ल विभाग फर्जी ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों में उलझा, इन जिलों के सर्कल कबड्डी के रिकार्ड की होगी जांच

हरियाणा में फर्जी ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों का मामला सामने आने के बाद रिकार्ड की जांच जारी है। खेल विभाग अब कैथल कुरुक्षेत्र सिरसा भिवानी और रेवाड़ी में ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच कर रहा है। मंडल स्तर पर प्रमाण पत्रों से संबंधित रिकार्ड लिया जा रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:36 AM (IST)
हरियाणा खे‍ल विभाग फर्जी ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों में उलझा, इन जिलों के सर्कल कबड्डी के रिकार्ड की होगी जांच
हरियाणा में फर्जी ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों का मामला।

कैथल, [सुनील जांगड़ा]। करीब दो साल से खेल विभाग फर्जी ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों में उलझा हुआ है। अब विभाग की तरफ से मंडल स्तर पर सर्कल कबड्डी के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। अंबाला, हिसार, गुरुग्राम और रोहतक मंडल के अधीन आने वाले जिलों से सर्कल कबड्डी के बनाए गए प्रमाण पत्रों का रिकार्ड मांगा जा रहा है। जांच के लिए खेल विभाग के उपनिदेशक सतबीर ङ्क्षसह की जिम्मेदारी लगाई गई है। इससे पहले भी खेल विभाग की तरफ से थ्रो बाल के ग्रेडेशन प्रमाण पत्र रद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

loksabha election banner

बता दें कि खेल विभाग की तरफ से पहले भी मई माह में पांच जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच की गई थी। विभाग के पास कराटे, थ्रो बाल, शतरंज, खो-खो और ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायतें आई थी। कैथल में सर्कल कबड्डी के सात प्रमाण पत्र बने हुए हैं, जिनमें चार सी ग्रेड और तीन डी ग्रेड के बने हुए हैं।

जुलाई से नहीं बन रहे सर्कल कबड्डी के प्रमाण पत्र

खेल निदेशालय की तरफ से जुलाई माह में सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए थे, कि आगामी आदेशों तक सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन प्रमाण पत्र ना बनाए जाएं। जुलाई में ही निर्देश आए थे, कि अब ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जिला स्तर पर नहीं बल्कि मंडल स्तर पर बनाए जाएंगे।

यह मांगी जा रही है जानकारी

विभाग की तरफ से सर्कल कबड्डी के खिलाड़ी का नाम और पिता का नाम। खेल प्रमाण पत्र किस एसोसिएशन ने जारी किया। एसोसिएशन के प्रधान और सचिव का नाम। किस ग्रेड का प्रमाण पत्र बना है। किस तारीख को बना है और क्या सीरियल नंबर है। किस खेल अधिकारी की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया गया।

यह तय की गई तारीख

मंडल स्तर पर रिकार्ड जमा करवाने के लिए मुख्यालय की तरफ से तारीख तय कर दी गई हैं। अंबाला मंडल के लिए नौ से दस सितंबर का समय तय किया गया था। हिसार मंडल के जिलों के लिए 16 से 17 सितंबर। गुरुग्राम मंडल के लिए 22 से 24 सितंबर और रोहतक को 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक रिकार्ड जमा करवाना है।

2018 से शुरू हुआ था ग्रेडेशन विवाद

बता दें कि 25 मई 2018 में ग्रेडेशन बनाने को लेकर नई खेल पालिसी लागू की गई थी। उसी समय में हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी की भर्तियां निकाली गई थीं। उस भर्ती में 2018 से पहले जिन खिलाडिय़ों ने ग्रेडेशन बनवाए थे, उन्होंने भी आवेदन कर दिया था, लेकिन वे नई पालिसी को कवर नहीं कर रहे थे। 2018 से पहले 1993 की खेल पालिसी के तहत खेल विभाग संबंधित खेल एसोसिएशन के प्रमाण पत्र के आधार पर ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर देता था। नए नियमों के अनुसार ग्रेडेशन बनवाने के लिए हरियाणा ओङ्क्षलपिक संघ, इंडियन ओङ्क्षलपिक संघ और केंद्रीय खेल मंत्रालय से प्रमाण पत्र को सत्यापित करवाया जा रहा है।

हरियाणा में बने सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों का रिकार्ड मांगा जा रहा है। यह जांच कि जा रही है कि प्रमाण पत्र किस एसोसिएशन की तरफ से और कब जारी किया गया है। फिलहाल रिकार्ड लिया जा रहा है और जांच के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- सतबीर सिंह, उपनिदेशक, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.