Move to Jagran APP

Panipat Weather Update : आज और दो दिन कड़कड़ती सर्दी के लिए रहें तैयार, कोहरा भी छाया

पानीपत में शुक्रवार सुबह घने कोहरे से शुरुआत हुई। दिन भर कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से तापमान में गिरावट होगी गिरावट।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:26 PM (IST)
Panipat Weather Update : आज और दो दिन कड़कड़ती सर्दी के लिए रहें तैयार, कोहरा भी छाया
पानीपत में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा।

पानीपत, जेएनएन। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा पड़ा। दृश्यता 10-12 मीटर ही रही। दिन में भी कोहरा छाया रहा। कोहरा छाया रहने से धूप नहीं निकली। एक दिन पहले तेज हवा चलने से कोहरे से राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। 25-26 जनवरी को भी धुंध छाने के आसार है। 25 जनवरी के बाद उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय धुंध आने की संभावना है। 23 जनवरी की शाम को बारिश हो सकती है पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों के परेशानी झेलनी पड़ रही है।

loksabha election banner

बिजली भी ठप

सुबह घना कोहरा छाया रहने से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कार्यालयों में देरी से कर्मचारी अधिकारी पहुंच पा रहे हैं। हालांकि ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता का स्तर खराब रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह आठ बजे 191 अंक दर्ज किया गया। घना कोहरा छाने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। 4-5 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। लाइनों में डिस्क में खराबी आने के कारण के कारण ऐसा हो रहा है।

रात में अलाव ही बन रहा सहारा

रात को अधिक ठंड होने के कारण अलाव ही सहारा बन रहा है। इस बार नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। बेसहारा लोग कूड़ा जलाकर ही सर्दी से राहत पा रहे हैं।

कैथल में शुक्रवार सुबह फिर छाई धुंध, ठंड बढ़ी 

वीरवार को मौसम साफ होने के बाद शुक्रवार को सुबह फिर धुंध छा गई है। धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट जलाकर वाहन चालक सड़कों पर सफर करते दिखाई दिए। मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक सुबह धुंध व दिन में मौसम साफ रहेगा। ठंड अपने तेवर दिखाएंगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा है, ठंड बढ़ने से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बरसात होने की अभी कोई संभावनाएं नहीं है। सुबह व शाम को तो ठंड का असर और तेज करेगी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का  सहारा ले रहे है। दफ्तरों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी हीटर रखे हुए है। 

कुरुक्षेत्र सुबह छाई धुंध से बढ़ी ठंड, कल से बादल छाने का अनुमान

धर्मनगरी में वीरवार को तेज धूप खिलने के अगले दिन शुक्रवार सुबह ही छाई धुंध ने ठंड बढ़ा दी है। धुंध और घने कोहरे के चलते सुबह अपने घरों से निकले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने पर वाहन चालक लाइटें जलाकर चले। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, दिन में अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। धुंध के चलते हवा में नमी का स्तर 89 फीसद रहा है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहा है। शीतलहर चलने पर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार से मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। शनिवार से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.